अश्विन ने कहा, ”फर्स्ट क्लास क्रिकेट और इंडिया ए में कड़ी मेहनत के बाद सिराज ने टेस्ट कैप हासिल की है, वह इस टेस्ट में हर समय टीम के साथ हैं. तुमने इसे कमाया है.” जब उन्हें टेस्ट कैप दी गई तो पूरी टीम चीयर अप कर रही थी.
INDvsAUS: शुभमन गिल से टकराकर भी रविंद्र जडेजा ने लपका शानदार कैच, देखने वाले रह गए हैरान
IND vs AUS Boxing Day Test: पहला सेशन कप्तानी के नाम, जहीर-मांजरेकर ने कहा- वेलडन अजिंक्यमोहम्मद सिराज को मोहम्मद शमी की कलाई में फ्रैक्चर की वजह से प्लेइंग इलेवन में शामिल होने का मौका मिला है. सिराज ने रणजी ट्रॉफी में हैदराबाद के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है. इसके बाद वह इंडिया ए में पहुंचे. बीसीसीआई ने भी सिराज की व्यक्तिगत त्रासदी का उल्लेख किया, जब ऑस्ट्रेलियाई दौरे से पहले उनके पिता का निधन हो गया था, लेकिन सिराज ने टीम के साथ ही बने रहना पसंद किया. टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले वह भारत के 298 वें खिलाड़ी हैं.
He battled personal tragedy, fought adversity and is now rewarded with India’s Test no. 298. Congratulations Mohammed Siraj. Go seize the day! #TeamIndia #AUSvIND pic.twitter.com/D48TUJ4txp
— BCCI (@BCCI) December 25, 2020
वहीं, दूसरे टेस्ट के लिए पंजाब के युवा खिलाड़ी शुभमन गिल ने भी डेब्यू किया. गिल को पृथ्वी शॉ की जगह टीम में शामिल किया गया है. उन्हें टेस्ट कैप टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री ने दी. बीसीसीआई ने ट्वीट किया, ”वह पल आपके सपने सच होते हैं, इससे बेहतर नहीं हो सकता, जब आप बॉक्सिंग डे टेस्ट में डेब्यू करें.” शुभमन गिल टेस्ट कैप हासिल करने वाले 297वें खिलाड़ी हैं.
The moment when your dreams come true. No better stage than the Boxing Day Test to make your maiden Test appearance. @RealShubmanGill is now the proud holder of India’s Test cap No. 297. #TeamIndia #AUSvIND pic.twitter.com/G0kdE9TgNU
— BCCI (@BCCI) December 25, 2020
बता दें कि इससे पहले 2013 में कई खिलाड़ियों ने एक साथ डेब्यू किया था. रोहित शर्मा, मोहम्मद शमी ने कोलकाता में वेस्टइंडीज के खिलाफ डेब्यू किया. इससे पहले 2004 में मुंबई में दिनेश कार्तिक और गौतम गंभीर ने डेब्यू किया. यह केवल चौथा मौका है, जब एक साथ दो खिलाड़ियों ने डेब्यू किया. 1967 में उमेश कुलकर्णी और सैयद आबिद अली ने डेब्यू किया था. 1993 से यह पहला मौका है, जब एमसीजी मैदान पर एक साथ दो खिलाड़ियों ने डेब्यू किया. तब दक्षिण अफ्रीका ने गैरी कर्स्टन और एबी डिविलियर्स ने डेब्यू किया था.