आयोजन: किसानों के खाते में पहुंची 26 करोड़ 60 लाख रुपए की राशि

आयोजन: किसानों के खाते में पहुंची 26 करोड़ 60 लाख रुपए की राशि


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

टीकमगढ़3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • सुशासन दिवस पर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना

सुशासन दिवस पर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत सम्मान राशि वितरण कार्यक्रम जिले के विकासखंड मुख्यालयों सहित समस्त ग्राम पंचायतों में आयोजित किए गए। मुख्य कार्यक्रम शहर के उत्सव भवन में आयोजित किया गया। जिसमें जिले के किसानों को सम्मान निधि दी पहुंचाई गई। इस दौरान जिले के किसानों ने पीएम नरेंद्र मोदी एवं सीएम शिवराज सिंह चौहान का प्रसारण किया गया।

जिला मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक राकेश गिरी, पूर्व नपाअध्यक्ष लक्ष्मी गिरी गोस्वामी, भाजपा जिलाध्यक्ष अमित नुना, कलेक्टर सुभाष कुमार द्विवेदी शामिल रहे। को संबोधित करते हुए कहा कि किसान भाइयों को 6 हजार रुपए की राशि प्रधानमंत्री सम्मान निधि से एवं 4 हजार रुपए की राशि मुख्यमंत्री सम्मान निधि से कुल 10 हजार रुपए किसानों को प्राप्त होंगे। पहली किश्त में दो हजार रुपए की राशि किसानों के खातों में पहुंचाई गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल कार्यक्रम में किसान सम्मान निधि एवं कृषि कानून की जानकारी दी। जिले में एक लाख 33 हजार किसानों के खाते में 26 करोड़ 66 लाख रुपए डाले गए। इस दौरान किसानों के योजनाओं के बारे में बताया गया।

कन्या पूजन से हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ: कार्यक्रम का शुभारंभ कन्या पूजन कर किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस सुशासन दिवस के रूप में मनाया। माल्यार्पण कर आपके आदर्शों का स्मरण किया गया। श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पदाधिकारियों ने कहा कि आमजनों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने तथा उनके समग्र विकास के निरंतर कार्य किए। अटल का पूरा जीवन सुशासन की परिभाषा है। राज्य एवं केंद्र शासन द्वारा विभिन्न शासकीय सुविधाओं एवं योजनाओं को आमजनों को सहजता से उपलब्ध कराने आवश्यक प्रशासनिक नवाचार किए जा रहे है।



Source link