Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
टीकमगढ़5 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
टीकमगढ़| शहर के धीरेंद्र द्विवेदी काे मिला मेंशन ज्यूरी अवार्ड।
- लॉकडाउन के बाद पहली बार मुंबई में ऑनलाइन आयोजित हुआ फिल्म समारोह
राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय, एनएसडी दिल्ली से स्नातक टीकमगढ़ के धीरेंद्र द्विवेदी को बॉलीवुड इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिबल में स्पेशल ज्यूरी अवार्ड से सम्मानित किया गया। धीरू को यह पुरस्कार शॉर्ट फिल्म डाईनिंग टेबिल के लिए मिला है। जिसका डायरेक्शन धीरेंद्र द्विवेदी ने लॉकडाउन के दौरान किया था। इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का ऑनलाइन आयोजन मुंबई में दो दिन तक चला।
गौरतलब है कि लॉकडाउन के दौरान मायानगरी मुंबई में फिल्म उद्योग के पहिए थमने के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कलाकार भी अपने-अपने घरों में बंद थे। ऐसी विषम परिस्थिति में धीरेंद्र द्विवेदी ने अपने मड आईलेंड स्थित घर पर रहकर डाईनिंग टेबिल शॉर्ट फिल्म का निर्माण किया। जिसमें धीरू द्विवेदी, उनकी पत्नी स्मिता तांबे द्विवेदी और सत्यजीत शर्मा ने अभिनय किया। फिल्म का प्रोडक्शन धरूण और निकर्ष प्रोडक्शन द्वारा किया गया। शॉर्ट फिल्म के निर्माण के बाद धीरेंद्र द्विवेदी ने इसे बॉलीवुड फिल्म फेस्टिबल में स्क्रीनिंग के लिए भेजा।
इसके बाद 23 और 24 दिसंबर को मुंबई में आयोजित वॉलीवुड इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में धीरेंद्र द्विवेदी को स्पेशल मेंशन ज्यूरी अवार्ड के लिए चुना गया। फिल्म फेस्टिवल का ऑनलाइन आयोजन मुंबई निवासी यशपाल शर्मा, प्रतीक्षा शर्मा की ओर से किया गया। धीरू द्विवेदी ने बताया कि शॉर्ट फिल्म का कॉन्सेप्ट सुजाता राज शेखर ने दिया था। इसके बाद उन्होंने अपने घर और आसपास ही फिल्म की शूटिंग कर शॉर्ट फिल्म तैयार की।
अभिताभ के साथ किया था अभिनय
टीकमगढ़ के धीरू द्विवेदी का चयन साल 2003 में राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय, एनएसडी दिल्ली में हुआ था। साल 2006 में स्नातक की डिग्री लेने के बाद 2007 में उन्होंने मायानगरी मुबई का रुख किया। पिछले 13 सालों से मुंबई में रहकर उन्होंने कई फिल्मों और सीरियल में अभिनय किया। इस दौरान उन्हें सदी के महानायक अमिताभ बच्चन अभिनीत फिल्म भूतनाथ रिटर्न में काम करने का मौका मिला। इसके अलावा धीरू द्विवेदी ने अजय देवगन, इमरान हाशिमी अभिनीत फिल्म वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबई, शैफ अली खां अभिनीत फिल्म लव आज-कल, ऋषि कपूर के साथ फिल्म चिंटू जी, केके मैनन के साथ फेसम फिल्म में अभिनय किया। साथ ही क्राइम पेट्रोल सीरियल और थिएटर में भी अभिनय किया।
अब इन फिल्मों में दिखेंगे धीरू
धीरेंद्र द्विवेदी ने बताया कि तीन फिल्मों की शूटिंग चल रही थी, लेकिन लॉकडाउन के चलते शूटिंग रोकना पड़ी। अब फिर से काम शुरू हो रहा है। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में रॉंगलीला, सन 75 और इसकी-उसकी-सबकी फिल्में पर्दे पर आएंगी। अभिनय के अलावा उन्होंने शॉर्ट फिल्मों का डायरेक्टशन शुरू किया है। शैफ अली खां की फिल्म एजेंट विनोद में स्क्रीन बोर्डिंग और असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया। उन्होंने फिल्म प्रमाणन बोर्ड में अपना रजिस्ट्रेशन भी कराया है।