- Hindi News
- Local
- Mp
- Gwalior
- The First ATM Was Stoned In The Glass, At The Same Time When Police Personnel Arrived, The Miscreants Also Threw Stones At Them.
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
ग्वालियर12 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
एटीएम में अंदर गार्ड था यह बदमाशों को नहीं था पता
- ग्वालियर के घासमंडी में एसबीआई के एटीएम पर हुई घटना
- पकड़े गए दोनों बदमाश निकले हिस्ट्रीशीटर
एटीएम लूट के इरादे से आए दो बदमाशों को पुलिस ने पकड़ लिया है। दोनों हिस्ट्रीशीटर निकले हैं। पहले दोनों ने एसबीआई के एटीएम पर लूट के इरादे से पत्थर मारा। तभी वहां से पुलिस जवानों का निकलना हुआ। पुलिस जवानों ने एटीएम में युवकों को कुछ करते देखा तो पास पहुंचे। इस पर बदमाशों ने उन पर भी पथराव कर दिया और भाग गए। घटना शनिवार सुबह 4 बजे की है। पुलिस जवानों ने पीछा कर दोनों बदमाशों को पकड़ लिया है। दोनों ने लूट के इरादे से आने की बात कबूली है।
ग्वालियर थाना क्षेत्र के छोटा बाजार तानसेन टॉकीज के पास एसबीआई का एटीएम है। यहां पर इंद्रा कॉलोनी निवासी सुरेन्द्र पुत्र बादाम सिंह सिक्योरिटी गार्ड के रूप में पदस्थ है। सुरेन्द्र एटीएम बूथ में अंदर सो रहा था। तभी शनिवार सुबह 4 बजे दो बदमाश आए और पत्थर मार कर एटीएम का कांच तोड़ दिया। इससे गार्ड की नींद खुली, तभी डायल 100 में पदस्थ आरक्षक गिरजा शंकर, सोनू व चालक अभय का अचानक वहां पहुंचना हुआ। उनको देखकर दोनों बदमाश भागे। दोनों को घेरा तो पुलिस जवानों पर ही पथराव कर दिया। पुलिस जवानों ने खुद को बचाया। साथ ही थाना प्रभारी दीपक यादव को मामले की सूचना दी। वह भी घटना स्थल पहुंचे और बदमाशों की घेराबंदी की। कुछ देर बाद दोनों बदमाश पकड़े गए हैं। पकड़े गए बदमाशों की पहचान अप्पू खान व धर्मेन्द्र राठौर के रूप में हुई। साथ ही पता चला है कि धर्मेन्द्र हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।