निगम का घेराव: प्रदर्शन करने पहुंचे आप कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हटाया, रोकने पर की नारेबाजी

निगम का घेराव: प्रदर्शन करने पहुंचे आप कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हटाया, रोकने पर की नारेबाजी


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

सागरएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

पुलिस और आप कार्यकर्ताओं के बीच झूमाझटकी भी हुई।

  • 19 कार्यकर्ताओं को रोकने सीएसपी, टीआई समेत तैनात रहे 28 पुलिसकर्मी

शनिवार दोपहर शहर के नगर निगम कार्यालय के बाहर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं की पुलिस से झूमाझटकी हो गई। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को गेट के बाहर रोक दिया, लेकिन कार्यकर्ता कार्यालय में प्रवेश करने की कोशिश करने लगे। इस दौरान पुलिस ने धक्का देकर प्रदर्शन कर रहे सभी कार्यकर्ताओं को गेट बंद कर बाहर कर दिया। इससे गुस्साए कार्यकर्ता वहीं बैठकर निगम व पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

भ्रष्टाचार के विरोध में आप कार्यकर्ता शनिवार दोपहर करीब दो बजे निगम कार्यालय का घेराव करने पहुंचे। पुलिस को इसकी सूचना पहले से थी, तो अधिकारियों ने निगम के दोनों गेट पर पुलिस बल तैनात कर दिया। मौके पर सीएसपी, गोपालगंज टीआई और वज्र वाहन भी पहुंच गया। जब प्रदर्शन करने कार्यकर्ता पहुंचे। इस बीच पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच झूमाझटकी भी हुई।

प्रदर्शन के दौरान आप के संगठन मंत्री डॉ. धणेन्द्र जैन ने निगम प्रशासन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि आवास योजना, बीएलसी, पानी घोटला, ब्लीचिंग पाउडर समेत अन्य घोटाले किए गए हैं। डीपीआर में दो से डेढ़ प्रतिशत कमीशनखोरी चल रही है। बीएलसी घोटाले में जिम्मेदारों के नाम तक सामने आ चुके हैं और उन पर FIR के आदेश हैं, लेकिन इसके बाद भी फाइलों को दबा दिया गया।उन्होंने मांग करते हुए कि इन घोटालों की ठीक से जांच की जाए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। प्रदर्शन करने वालों में डीके सिंह, अभिषेक अहिरवार और कोमेश चौरसिया समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।



Source link