Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
ग्वालियर9 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
जेएएच में निरीक्षण करते संभागीय आयुक्त आशीष सक्सेना, कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह
- शनिवार को संभागीय आयुक्त और कलेक्टर ने देखी जेएएच में व्यवस्थाएं
- कई जगह गंदगी देख नाराज हुए संभागीय आयुक्त
रविवार को राज्यसभा सांसद व भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया जेएएच सहित जिला अस्पताल का निरीक्षण करेंगे। 15 महीने की कांग्रेस सरकार का तख्ता पलट करने के बाद से यह पहला मौका होगा जब सिंधिया अकेले होंगे। अभी तक वह किसी कार्यक्रम में सीएम शिवराज सिंह या केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के साथ ही आए और गए हैं। अस्पतालों में निरीक्षण भी उनकी राजनीति में दूसरी पारी का पहला निरीक्षण माना जा रहा है। रविवार को सिंधिया का निरीक्षण होना है उससे पहले शनिवार को संभागीय आयुक्त आशीष सक्सेना, कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने जेएएच का निरीक्षण किया है। कई जगह अव्यवस्था मिलने पर काफी नाराजगी जाहिर की है। साथ ही रविवार से पहले उसे सही करने की चेतावनी भी दी है।

रविवार को राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया करेंगे अस्पतालों का निरीक्षण
यहां करेंगे सिंधिया निरीक्षण
रविवार सुबह 10.30 बजे सिंधिया अपने विशेष विमान से ग्वालियर आएंगे। पहले वह महल में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। इसके बाद दोपहर में वह जेएएच, जिला अस्पताल व सिविल अस्पताल का निरीक्षण करने निकलेंगे। इस तरह वह पहली बार निरीक्षण कर रहे हैं।
संभागीय आयुक्त, कलेक्टर ने किया निरीक्षण
राज्यसभा सांसद व भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के निरीक्षण से पहले शनिवार को संभागीय आयुक्त आशीष सक्सेना और कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने जेएएच, जिला अस्पताल का निरीक्षण किया है। इस दौरान वह जेएएच के धोबी घाट खेल मैदान के पास पहुंचे। यहां परिसर के बाहर गंदगी होने पर काफी नाराज हुए। साथ ही कई जगह व्यवस्थाओं से संतुष्ट न होने पर हिदायत दी है। इसके बाद अफसरों की बैठक लेकर दिशा-निर्देश दिए हैं। संभागीय आयुक्त सक्सेना ने जेएएच परिसर के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में ऑक्सीजन की उपलब्धता के लिये निर्मित किए गए ऑक्सीजन, टैंक के संबंध में भी विस्तार से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने चिकित्सकों से कहा कि ग्वालियर-चंबल अंचल का जेएएच अस्पताल सबसे बड़ा शासकीय अस्पताल है। इसमें ग्वालियर-चंबल संभाग के साथ-साथ राजस्थान एवं उत्तरप्रदेश के भी मरीज उपचार हेतु आते हैं। अस्पताल की व्यवस्थाओं को और कैसे बेहतर किया जा सके, इस दिशा में कार्य किया जाना चाहिए।