- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore
- Madhya Pradesh Police Filed Cases Against Land Mafia Arun Dagaria And His Partner Atul Surana In Indore
इंदौर10 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
इनामी बदमाश अरुण डागरिया को पुलिस दिल्ली से पकड़कर लाई है।
- आरोपी पर तेजाजी नगर, राजेन्द्र नगर, लसूड़िया और तुकोगंज में जमीन को लेकर कई केस दर्ज
- आरोपी ने सेटेलाइट वैली, प्रिन्सेस इस्टेट, पुलक सिटी में प्लाॅट के रुपए लिए लेकिन प्लॉट नहीं दिए
पुलिस गिरफ्त में आए 30 हजार रुपए के इनामी भूमाफिया अरुण डागरिया और उसके साथी अतुल सुराणा सहित अन्य के खिलाफ पुलिस ने दो और केस दर्ज किए हैं। आरोपियों ने पीड़ितों ने रुपए तो लिए, रजिस्ट्री भी करवाई, लेकिन प्लाट नहीं दिए। पुलिस रिमांड में लेकर डागरिया से अब तक किए जमीन के खेल के बारे में जानकारी जुटा रही है।
लसूडिय़ा पुलिस के अनुसार पारस पिता सुंदरलाल जैन निवासी 121 सी संगम नगर सहित 10 लोगों ने शिकायत की थी कि अरुण डागरिया निवासी संपत एवेन्यू और अतुल सुराणा निवासी न्यू पलासिया ने कैलोद हाला गांव में सैटेलाइट जंक्सन के नाम से टाउनशिप बनाकर सर्वसुविधा युक्त काॅलोनी बनाने का झांसा देकर प्लाट दिखाए और रुपए भी ले लिए। कुछ की तो रजिस्ट्री भी करवा दी, लेकिन उन्हें प्लाट नहीं दिए। आरोपी ने सभी के रुपए हड़प लिए। जांच के बाद पुलिस ने डागरिया और सुराणा सहित अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया।
इसी प्रकार एक अन्य मामले में लसूडिय़ा पुलिस ने ही विनोद पिता बापूलाल गांधी निवासी अपोलो टाॅवर एमजी रोड सहित 11 आवेदकों की शिकायत पर जांच कर महेन्द्र जैन, अरुण डागरिया, अतुल सुराणा पर प्रकरण दर्ज किया। पीड़ितों के अनुसार हमने ग्राम कैलोद हाला में विकसित प्रिन्सेस स्टेट काॅलोनी में प्लाट खरीदे थे। प्लाट का पूरा रुपया ले लिया, लेकिन ना तो प्लाट दिए और ना ही रुपए लौटाए। इन दोनों मामलों में भी अब पुलिस गिरफ्तारी लेगी।
0