- Hindi News
- Local
- Mp
- Jabalpur
- Tell The Defaulter, Put A Scold On The Friend’s Wife, Took Away The Cutie On The Pretext Of Marriage, Continued To Rape Using The Tip Of The Knife
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जबलपुर42 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
प्रतीकात्मक
- हनुमानताल क्षेत्र की घटना, महिला की शिकायत पर केस दर्ज, आरोपी फरार
दोस्त को डिफाॅल्टर बता उसकी पत्नी पर डोरे डाले। झांसा दिया कि प्यार करता है और निकाह कर बच्चों को अपना लेगा। आरोपी उसे पहले कटनी ले गया और फिर शहर में किराए से मकान में लाकर रहने लगा। दोनों ही जगह वह बिना निकाह किए महिला के साथ चाकू की नोंक पर रेप करता रहा। महिला ने आरोपी के खिलाफ हनुमानताल थाने में FIR दर्ज कराई है।
पति चलाता है ऑटो
हनुमानताल निवासी 25 वर्षीय पीड़ित महिला का पति ऑटो चालक है। 11 महीने पहले पति के साथ उसका दोस्त साजुद्दीन उसके घर आया था। उसी दौरान उसने दोस्त की बीबी का नंबर लिया था। इसके बाद वह कॉल और मैसेज करने लगा। उसने महिला को पति के खिलाफ भड़काना शुरू कर दिया। बोला कि उसका पति डिफाॅल्टर है। साजुद्दीन ने महिला से बोला कि वह उसे बहुत प्यार करता है। वह अपने पति को छोड़कर कर निकाह कर ले, तो वह उसके बच्चों को भी अपना लेगा।
धमकी देकर भगा ले गया
पुलिस के मुताबिक चार नवंबर को साजुद्दीन ने महिला को कॉल कर बुलाया और उसको धमकी देकर कटनी ले गया। महिला ने विरोध किया, तो बेटी समेत उसे मारने की धमकी दी। महिला धमकी से डर गई। कटनी में साजुद्दीन बिना निकाह किए ही चाकू की नोंक पर उसके साथ रेप करता रहा। कुछ दिन बाद वह उसे लेकर शहर आ गया। यहां केजीएन हाउस के पास किराए के कमरा लेकर उसे रखा और रेप करता रहा।
कॉल करके पति को बुलाया
पीड़िता ने पुलिस को बताया, शनिवार को साजुद्दीन मोबाइल भूल गया था। उसने मौका पाकर पति को कॉल किया और आपबीती सुनाकर बुला लिया। पति पहुंचा, तो साजुद्दीन भी लौट आया। वहां उसने महिला और उसके पति के साथ मारपीट की और धमकी देकर भाग गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप, धमकी देने का प्रकरण दर्ज कर लिया है।