IND vs AUS: सिराज के डेब्‍यू को देखने के लिए रातभर नहीं सोया परिवार, भाई ने कहा- पिता की आखिरी इच्‍छा पूरी हुई

IND vs AUS: सिराज के डेब्‍यू को देखने के लिए रातभर नहीं सोया परिवार, भाई ने कहा- पिता की आखिरी इच्‍छा पूरी हुई


बॉक्सिंग डे टेस्ट के पहले दिन मोहम्मद सिराज ने दो विकेट झटके (PIC : AP)

मोहम्‍मद सिराज (mohammed siraj) ने ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्‍ट मैच से टेस्‍ट क्रिकेट में भारत की तरफ से डेब्‍यू किया


  • News18Hindi

  • Last Updated:
    December 27, 2020, 10:30 AM IST

मुंबई. टीम इंडिया (Team India) के साथ ऑस्‍ट्रेलिया दौरे पर होने के कारण पिता के अंतिम संस्‍कार में शामिल नहीं होने वाले मोहम्‍मद सिराज (Mohammed Siraj) ने बॉक्सिंग डे टेस्‍ट मैच से टेस्‍ट क्रिकेट में यादगार डेब्‍यू किया. दरअसल पिछले महीने ही सिराज के पिता ने दुनिया को अलविदा कह दिया था और सिराज अपने पिता के अंतिम संस्‍कार में नहीं जा पाए थे. इस गेंदबाज ने शनिवार से शुरू हुए बॉक्सिंग डे टेस्‍ट मैच से टेस्‍ट क्रिकेट में कदम रखा. उनके परिवार का कहना है कि सिराज ने उन्‍हें गौरवान्वित किया है.

भारतीय टीम नवंबर में ऑस्ट्रेलिया पहुंची थी और इसके एक हफ्ते बाद 20 नवंबर को 26 वर्षीय सिराज के पिता मोहम्मद गौस का हैदराबाद में निधन हो गया, लेकिन कोविड-19 पाबंदियों के कारण वह घर नहीं लौट सके. उनके भाई इस्माइल ने कहा कि उनके पिता का सपना था कि सिराज टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया का प्रतिनिधित्‍व करें और आखिरकार एमसीजी में शनिवार को उनका सपना पूरा हो गया.

4 बजे ही टीवी के सामने बैठ गया था परिवार
इस्माइल ने हैदराबाद से पीटीआई से कहा कि मेरे पिता का सपना था कि सिराज भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेले. वह हमेशा सिराज को नीली और सफेद जर्सी में देश का प्रतिनिधित्व करते हुए देखना चाहते थे इसलिए आज हमारा सपना पूरा हो गया. हम पूरी रात नहीं सोए थे.यह भी पढ़ें : 

South Africa vs Sri Lanka 1st Test: दिनेश चांदीमल-डि सिल्वा के अर्धशतकों की बदौलत पहला दिन श्रीलंका के नाम

INDvsAUS:टिम पेन ने एक हाथ से लपका शानदार कैच, पवेलियन लौटे पुजारा, VIDEO

सुबह 4 बजे ही टीवी ऑन कर लिया था. हमारे लिए यह गौरवान्वित पल है. सिराज देश के लिये एक वनडे और तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं. बॉक्सिंग डे टेस्‍ट में डेब्‍यू करते हुए सिराज ने ऑस्‍ट्रेलिया की पहली पारी में 40 रन देकर 2 बड़े विकेट लिए. सिराज ने मार्नस लाबुशेन और कैमरून ग्रीन को अपना शिकार बनाया था. (भाषा इनपुट के साथ)







Source link