MP के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा – पीएम मोदी और शाह जैसा नेतृत्व कांग्रेस के पास नहीं

MP के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा – पीएम मोदी और शाह जैसा नेतृत्व कांग्रेस के पास नहीं


नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस की तीखी आलोचना की. (फाइल फोटो)

नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि अब तो कांग्रेस के सहयोगी दल कह रहे हैं. राहुल जी हटते हैं तो सोनिया गांधी, सोनिया गांधी हटती हैं तो राहुल गांधी. उन्होंने कहा कि शोले मूवी के सिक्के की तरह है कांग्रेस.


  • News18Hindi

  • Last Updated:
    December 27, 2020, 11:32 PM IST

भोपाल. मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) ने सामना पत्र में लिखे लेख पर कहा कि पीएम मोदी (PM Narendra Modi) और शाह (Amit Shah) जैसा नेतृत्व कांग्रेस (Congress) के पास नहीं है. पहले ओबामा की किताब में और अब सामना अखबार में. पहले हम कहते थे अब तो ये सब भी कह रहे हैं. अब तो कांग्रेस के सहयोगी दल कह रहे हैं. राहुल जी हटते हैं तो सोनिया गांधी, सोनिया गांधी हटती हैं तो राहुल गांधी. उन्होंने कहा कि शोले मूवी के सिक्के की तरह है कांग्रेस. गांधी जी ने भी कहा था – आजादी के बाद कांग्रेस लगातार अप्रासंगिक होती जा रही है.

कांग्रेस पर साधा निशाना

यूथ कांग्रेस के द्वारा निकाली गई किसान स्वाभिमान मार्च पर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कानून की प्रतियां उनको दे देंगे. 15 महीने में अगर कुछ किया होता तो चार्टर वालों को टैक्टर पर नहीं आना पड़ता. किसानों से झुठ बोला है और अब घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं. वही कांग्रेस के युवा समागम पर उन्होंने कहा कि जिसका प्रदेशाध्यक्ष 75 साल का हो. वो युवा समागम कर सकते हैं.

दिग्विजय सिंह के लिए कहीं ये बातभोपाल के मास्टर प्लान पर दिग्विजय सिंह के सवाल पर मिश्रा ने कहा कि उनके चिरंजीव नगरीय प्रशासन मन्त्री थे. करने वाले होते तो पहले ही कार्रवाई कर लेते. वहीं उज्जैन में पत्थरबाजी करने वालों पर हुई कार्रवाई पर उन्होंने कहा कि उज्जैन ही नहीं हर स्थान पर कानून का उल्लंघन करने वालों कार्रवाई की जाएगी. बीजेपी की कोर कमेटी की बैठक पर कहा कि लगातार बैठक करते रहते हैं. वरिष्ठ नेताओं से बैठक करते हैं, जिसमें जनता की सेवा किस तरह से कर सकते हैं – इसका आइडिया मिलता है.







Source link