नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच जारी बॉक्सिंग डे टेस्ट (Boxing Day Test) के तीसरे दिन टीम इंडिया 277/5 के स्कोर से आगे खेलना शुरू करेगी. भारतीय मिडिल ऑर्डर और पुछल्ले बल्लेबाजों पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 82 रन की बढ़त को और मजबूत करने की जिम्मेदारी होगी
रहाणे-जडेजा क्रीज पर
भारत की तरफ से अजिंक्य रहाणे 104और रवींद्र जडेजा 44 रन बनाकर क्रीज पर हैं. इन दोनों बल्लेबाजों पर तीसरे दिन इस लीड को और ज्यादा बढ़ाने की जिम्मेदारी होगी.
यह भी पढ़ें- Yuzvendra Chahal और Dhanashree दुबई में मना रहे हैं अपना हनीमून, देखें Viral Photos
रहाणे की सेंचुरी
टीम इंडिया के कार्यवाहक कप्तान अजिंक्य रहाणे ने आज जिम्मेदारी भरी पारी खेलते हुए शानदार शतक लगाया और बल्ला उठाकर दर्शकों का अभिवादन स्वीकार किया. ये उनके टेस्ट करियर का 12वीं सेंचुरी है. विराट कोहली (Virat Kohli) ने रहाणे की तारीफ करते हुए कहा., ‘हमारे लिए एक और शानदार दिन. उचित टेस्ट क्रिकेट अपने सर्वश्रेष्ठ रूप में. जिंक्स (अजिंक्य रहाणे) की अब तक की बेस्ट पारी.’
भारत ने बनाई बढ़त
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस मैच में भारत ने दूसरे दिन अपनी पहली पारी में 82 रन की बढ़त बना ली थी. 1985 के बाद से ऐसा पहली बार हुआ है कि भारत ने ऑस्ट्रेलिया में शुरुआती 2 टेस्ट मैचों में बढ़त ली हो. इस टेस्ट मैच से पहले भारत ने एडिलेड ओवल में खेले गए पहले टेस्ट मैच में पहली पारी के आधार पर 53 रनों की बढ़त ले ली थी.
इससे पहले 1985-86 में भारत ने एडिलेड में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भी बढ़त ली थी. उसने ऑस्ट्रेलिया द्वारा बनाए गए 381 रनों के जवाब में 520 रन बनाए थे. दूसरे टेस्ट मैच में मेलबर्न में उसने ऑस्ट्रेलिया के 262 के स्कोर के जवाब में 445 रन बनाए थे. हालांकि दोनों मैच ड्रॉ पर समाप्त हुए थे.
फिफ्टी से चूके गिल
अपना पहला मैच खेल रहे शुभमन गिल (Shubman Gill) ने बेहद समझदारी से बैटिंग की लेकिन वो अर्धशतक बनाने से महज 5 रन से चूक गए. पैट कमिंस ने उन्हें 45 रन के निजी स्कोर पर टिम पेन के हाथों कैच आउट करा दिया. आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने गिल को लेकर कहा, ‘ शुभमन गिल 45 रन जा चुके हैं. इनका लौटना इतना बुरा नहीं हैं. वो कई मामलों में इम्प्रेस कर रहे हैं.
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग XI: टिम पेन (कप्तान), जो बर्न्स, मैथ्यू वेड, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, कैमरन ग्रीन, पैट कमिंस,जोश हेजलवुड, मिशेल स्टार्क , नाथन लॉयन
भारत की प्लेइंग XI: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), मयंक अग्रवाल, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा, आर अश्विन, उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज.
मैच शुरू होने का वक्त: भारतीय समयनुसार सुबह 5:00 बजे
मैदान: मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड, विक्टोरिया