IND VS AUS: सिराज ने बताया-चौथे दिन कैसे जीतेंगे मेलबर्न टेस्ट? (PC-AP)
मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) ने अपने डेब्यू टेस्ट में सभी को प्रभावित किया है. पहली पारी में दो विकेट लेने वाले सिराज ने दूसरी पारी में ट्रेविस हेड का विकेट चटकाया
- News18Hindi
- Last Updated:
December 28, 2020, 4:33 PM IST
मेलबर्न की पिच धीमी, विकेट लेने के लिए करनी होगी मेहनत-सिराज
सिराज (Mohammed Siraj) ने मैच के बाद ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘ पहले दिन पिच से गेंदबाजों को काफी मदद मिली लेकिन आज वह काफी धीमा हो गयी है. अब ज्यादा मदद नहीं मिल रही और स्विंग भी नहीं हो रही है. सफलता के जरूरी है कि धैर्य बनाये रखें और लगातार एक जगह गेंद फेंके.’ सिराज के सीनियर तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने उनसे समझाया कि सपाट पिच पर विकेट हासिल करने का एकमात्र तरीका बहुत सारे डॉट गेंदों के साथ दबाव बनाना है.
IND VS AUS: स्टीव स्मिथ ने किया था खोई ताकत वापस पाने का दावा, बुमराह ने बोल्ड कर उड़ा दी हवा!हैदराबाद के 26 साल के इस गेंदबाज ने कहा, ‘ जस्सी भाई (बुमराह) ने मुझसे कहा कि कुछ अलग करने की कोशिश मत करो. एक दिशा में गेंद फेंकों और डॉट गेंदों के साथ दबाव बनाते रहो, हर गेंद पर ध्यान बनाये रखना चाहिये.’ सिराज ने घरेलू क्रिकेट और भारतीय ए टीम के लिये शानदार प्रदर्शन कर टेस्ट टीम में जगह बनायी. उन्होंने कहा, ‘ लॉकडाउन के दौरान, मैंने अपनी फिटनेस पर बहुत मेहनत की थी और उसका फल मिल रहा है. मैंने लाल गेंद के प्रारूप में भारत ए के लिए अच्छा प्रदर्शन किया और इस वर्ष के आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) में सफेद गेंद से मेरे अच्छे प्रदर्शन के बाद मुझे विश्वास हो गया कि मैं सीनियर टीम के लिए भी अच्छा प्रदर्शन कर सकता हूं और उम्मीद है कि मैं भविष्य में भी इसे जारी रखूंगा.’ (भाषा के इनपुट के साथ)