महंगी पड़ी सोशल मीडिया पर दोस्ती: कार में छात्रा को घुमाने ले गया, गउघाट पर नशीला स्प्रे सुंघाकर किया दुष्कर्म

महंगी पड़ी सोशल मीडिया पर दोस्ती: कार में छात्रा को घुमाने ले गया, गउघाट पर नशीला स्प्रे सुंघाकर किया दुष्कर्म


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ujjain
  • Took The Girl To Roam In The Car In Ujjain, Misbehaved By Spraying Intoxicating Spray On Gaughat

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

उज्जैन22 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

उज्जैन में छात्रा के साथ कार में नशीला स्प्रे सुंघाकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित अरविंदो मेडिकल कॉलेज इंदौर में वीओटी का कोर्स कर रही है।

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वह ऋषिनगर में रहती है। पिता की चाय की दुकान है। वह इंदौर में अरविंदो मेडिकल कॉलेज में वीओटी की पढ़ाई कर रही है। इसी साल अक्टूबर में चाय की दुकान पर इंजीनियरिंग की किताब छूट गई थी। घर लाने पर किताब देखने से पता चला कि यह महानंदा नगर निवासी अनिल दिवाकर नाम के युवक की है। उसके बाद फेसबुक से अनिल का पता लगाया। उसे बुक के बारे में बताकर किताब ले जाने के लिए कहा। अनिल ने जल्दी किताब लेने के लिए कहा। उसके बाद से दोनों की दोस्ती हो गई।

कार लेकर आया और गउघाट ले जाकर दुष्कर्म

पुलिस के मुताबिक पीड़ित ने बताया कि 27 नवंबर को अनिल कार लेकर दुकान पर आया। वहां से किताब ली। उसके बाद पीड़ित को कार में बैठाकर नानाखेड़ा बस स्टैंड ले गया। वहां से गउघाट ले गया। जहां कार में ही नशीला स्प्रे सुंघाया। जब पी़ड़ित बेहोशी की हालत में हो गई, तो उसके साथ दुष्कर्म किया। होश आने के बाद आरोपी अनिल उसे घर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने बताया कि पीड़ित सोमवार को परिजन के साथ थाने आकर शिकायत की है।



Source link