मैथ्यू वेड ने कप्तान टिम पेन के आउट होने पर नाखुशी जताई है.
भारत और ऑस्ट्रेलिया (India Vs Australia) के बीच मेलबर्न में हो रहे दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन (Tim Paine) को आउट दिए जाने से मैथ्यू वेड (Matthew Wade) नाखुश हैं.
वेड ने दिया पुजारा का उदाहरण
आउट होने के बाद मैदान से बाहर जाते समय पेन भी इस फैसले से निराश दिखे. वेड ने इसकी तुलना रविवार को चेतेश्वर पुजारा के खिलाफ इस्तेमाल किये गये ऑस्ट्रेलियाई डीआरएस से की. उन्होंने कहा, “मैंने जैसा देखा है यह कल की पहली गेंद की तरह है. तब हमने डीआरएस का इस्तेमाल किया था.मुझे लगता है वह पुजारा के खिलाफ था.” वेड ने मैच के बाद ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में कहा, “दोनों में मैंने जो देखा उसमें स्निको (आवाज नापने वाली मशीन) में एक जैसी चीज दिखाई दी लेकिन एक को आउट नहीं दिया गया जबकि दूसरे को दे दिया गया.”
उन्होंने कहा, “मैंने पुजारा के बल्ले से गेंद लगने की आवाज सुनी थी. मैं उस समय स्लिप में था. हमने और आपने आज जो मैदान में हुआ उसे भी देखा, ऐसे में या तो सभी को आउट दिया जाए या नहीं , इसमें एक समानता होना चाहिए.” सीरीज में 1-0 की बढ़त लेने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम दूसरे टेस्ट में की दूसरी पारी में छह विकेट पर 133 रन बनाकर संघर्ष कर रही है. टीम के पास दो रन की बढ़त और उसके चार विकेट बचे हुए है. हरफनमौला कैमरून ग्रीन (नाबाद 17) और पैट कमिंस (नाबाद 15) क्रीज पर मौजूद हैं.यह भी पढ़ें:
आर अश्विन ने नाथन लॉयन से मारी बाजी, पर संगकारा से पिछड़ गए धोनी
विराट कोहली ने खोला अपनी सफलता का राज, बताया कैसे बनाए इतने रन और शतक
ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में 137 गेंद में 40 रन बनाने वाले वेड ने टीम के बल्लेबाजों की आलोचना करते हुए कहा, “इस स्थिति के लिए हम खुद दोषी है. भारतीय टीम शुरुआत से ही दबाव बनाने में सफल रही है.” उन्होंने कहा कि हमने भारतीय गेंदबाजों को थकाने के लिए ज्यादा कुछ नहीं किया.