- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- It Was In The Middle Of One And A Half Years Of Exile, Corona Has A Problem, But Now There Will Be No Shortage In Promoting Sports: CM Shivraj Singh Chauhan
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल10 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मिन्टो हॉल में खेल अलंकरण समारोह में खिलाड़ी को सम्मानित करते सीएम शिवराज सिंह चौहान और खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया
- मिन्टो हॉल में खेल अलंकरण समारोह
- खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को किया सम्मानित
प्रदेश में किसानों और महिलाओं को दी जाती है जितनी प्राथमिकता, उतनी ही प्राथमिकता खेल को भी दी जाए। यह बात खेल संचालक पवन जैन ने कही। खेल संचालक के जवाब में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बीच में हो गया था डेढ़ साल का वनवास। हमारी सरकार नहीं थी। कोरोना की कड़की है, लेकिन अब नही होगी कोई भी कमी। मौका था मिन्टो हॉल में खेल अलंकरण समारोह 2009 का। इस दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस 2019 में नही करवा पाई थी शिखर खेल अलंकरण समारोह। उन्होंने खेलो इंडिया खेलो को लेकर बयान दिया कि 2022 का खेलो इंडिया खेलों मध्य प्रदेश में करवाने का प्रस्ताव भेजा गया है। केंद्र सरकार ने मंजूर किया तो 2022 का खेलो इंडिया खेलो मध्यप्रदेश में होगा।
समारोह की अध्यक्षता खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने की। कार्यक्रम में पदमश्री, अर्जुन एवं द्रोणाचार्य अवार्डी ओलिंपियन शूटर जसपाल राणा विशेष अतिथि थे। वर्ष 2019 के लिए भोपाल के ओलिंपियन हॉकी खिलाडी इनाम -उर -रेहमान को लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से नवाज़ा गया।
एकलव्य पुरस्कार-2019
व्यक्तिगत खेलों (ओलिम्पिक, एशियन गेम्स एवं राष्ट्रीय खेलों में खेले जाने वाले खेल) में भिण्ड के अजातशत्रु शर्मा केनोइंग-कयाकिंग, देवास के आदित्य दुबे सॉफ्ट टेनिस, खरगौन के ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर शूटिंग, भोपाल की गार्गी सिंह परिहार कराते, जबलपुर की अंशिता पाण्डे वूशु, इंदौर के परम पदम् बिरथरे तैराकी, भोपाल के शंकर पाण्डेय फैंसिंग, उज्जैन के अक्षत जोशी घुड़सवारी, इंदौर की अनुषा कुटुम्बले टेबल-टेनिस, धार के प्रियांशु राजावत बेडमिंटन और राजगढ़ के गोविन्द बैरागी सेलिंग को एकलव्य पुरस्कार के लिये चयनित किया गया है। दलीय खेलों (ओलिम्पिक, एशियन गेम्स एवं राष्ट्रीय खेल में खेले जाने वाले खेल) में टीकमगढ़ की शिवांगनी वर्मा सॉफ्टबॉल और ग्वालियर की इशिका चौधरी हॉकी शामिल हैं। परम्परागत खेलों (ओलिम्पिक, एशियन गेम्स एवं राष्ट्रीय खेल में नहीं खेले जाने वाले खेल) में इंदौर की कु. नित्यता जैन शतरंज शामिल हैं।
विक्रम पुरस्कार-2019
व्यक्तिगत खेलों (ओलिम्पिक, एशियन गेम्स एवं राष्ट्रीय खेल में खेले जाने वाले खेल) में भोपाल की राजेश्वरी कुशराम केनोइंग-कयाकिंग, भोपाल के फराज खान घुड़सवारी, इंदौर के श्री अद्वेत पागे तैराकी, जबलपुर की कु. मुस्कान किरार आर्चरी, देवास के जय मीणा सॉफ्ट टेनिस तथा भोपाल की चिंकी यादव शूटिंग को वर्ष 2019 के लिये विक्रम पुरस्कार के लिये चुना गया है। दलीय खेलों (ओलिम्पिक, एशियन गेम्स एवं राष्ट्रीय खेल में खेले जाने वाले खेल) में इंदौर की कु. पूजा पारखे सॉफ्टबॉल और ग्वालियर की कु. करिश्मा यादव हॉकी शामिल हैं। दिव्यांग वर्ग (ओलिम्पिक, एशियन गेम्स एवं राष्ट्रीय खेल में खेले जाने वाले खेल) में जानकी बाई जूडो तथा परम्परागत खेलों (ओलिम्पिक एशियन गेम्स एवं राष्ट्रीय खेल में नहीं खेले जाने वाले खेल) में भोपाल के चंद्रकांत हरडे थ्रो-बॉल को शामिल किया गया है।
विश्वामित्र पुरस्कार-2019
व्यक्तिगत खेलों (ओलिम्पिक, एशियन गेम्स एवं राष्ट्रीय खेलों में खेले जाने वाले खेल) में इंदौर के श्री अभिलाष एम.टी. तैराकी और भोपाल के श्री गिरधारी लाल यादव सेलिंग तथा दलीय खेल (ओलिम्पिक, एशियन गेम्स एवं राष्ट्रीय खेल में खेले जाने वाले खेल) में इंदौर के श्री शरद जपे खो-खो को विश्वामित्र पुरस्कार के लिये चुना गया हैं।
विक्रम अवार्ड से जिन 10 खिलाड़ियों को नवाजा गया है, उनमें 6 लड़कियां हैं
खेल अलंकरण समारोह में खास बात ये रही कि इस बार प्रदेश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार विक्रम अवार्ड से जिन 10 खिलाड़ियों को नवाजा गया है, उनमें 6 लड़कियां हैं। हॉकी में ग्वालियर की करिश्मा यादव, जूडो में सीहोरा के कुर्रो पिपरिया गांव की जानकी बाई विक्रम अवॉर्ड के लिए चुनी गईं प्रदेश की पहली ब्लाइंड जूडो खिलाड़ी हैं। देश को पिस्टल शूटिंग में ओलिंपिक कोटा दिलाने वालीं भोपाल की चिंकी यादव, वाटर स्पोर्ट्स में राजेश्वरी कुशराम, इंदौर की सॉफ्टबॉल खिलाड़ी पूजा पारखे, तीरंदाजी में एशियाड की सिल्वर मेडलिस्ट जबलपुर की मुस्कान किरार।