रहटगांव: रंजिश में पड़ोसियों में झगड़ा, काउंटर केस दर्ज

रहटगांव: रंजिश में पड़ोसियों में झगड़ा, काउंटर केस दर्ज


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

हरदा20 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

रहटगांव थाने के धुरगाड़ा में रविवार काे रंजिश में पड़ोसियों में झगड़ा हाे गया। इस मामले में पुलिस ने दाेनाें पक्षों की शिकायत पर एक-दूसरे के खिलाफ काउंटर केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि धुरगाड़ा निवासी जगदीश व श्रवण के बीच मकान की दीवार काे लेकर विवाद चला आ रहा है। इसी की रंजिश में दाेनाें के बीच झगड़ा हाे गया। इसमें जगदीश पिता मेहताबसिंह की शिकायत पर श्रवण सिंह, सुनील, कमलेश तथा श्रवण पिता प्रहलाद की शिकायत पर जगदीश, प्रमिला बाई, लक्ष्मण, राकेश पर मारपीट, धमकाने सहित अन्य धाराओं के केस दर्ज किया है।



Source link