रोहित शर्मा बतौर ओपनर तीसरे टेस्ट मैच में मैदान पर उतर सकते हैं (फोटो क्रेडिट: रोहित शर्मा इंस्टाग्राम )
आईपीएल के दौरान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) चोटिल हो गए थे, जिस वजह से नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) में रिहैबिलिटेशन प्रकिया से गुजरने के बाद वह 16 दिसंबर को ऑस्ट्रेलिया पहुंचे और सिडनी में 14 दिन के लिए क्वारंटाइन हुए
- News18Hindi
- Last Updated:
December 29, 2020, 5:35 AM IST
वहीं बीसीसीआई सूत्रों के अनुसार रोहित बुधवार को मेलबर्न शिफ्ट किए जाएंगे और तीसरे टेस्ट मैच में वह बतौर ओपनर मैदान पर उतर सकते हैं. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के एक सूत्र के अनुसार रोहित 30 दिसंबर को टीम इंडिया के बायो बबल में शिफ्ट होंगे. रोहित के सिडनी से मेलबर्न शिफ्ट होने के साथ यह भी स्पष्ट हो गया है कि तीसरा मैच मेलबर्न के इसी मैदान पर खेला जाएगा. दरअसल तय कार्यक्रम के अनुसार तीसरा मैच सिडनी में खेला जाना था, मगर पिछले कुछ समय से सिडनी में कोरोना के बढ़ रहे मामलों ने इसकी तैयारियों को बड़ा झटका दिया है.
खराब प्रदर्शन से जूझ रही है भारतीय सलामी जोड़ी
पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम की सलामी जोड़ी मयंक अग्रवाल और पृथ्वी शॉ का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है. पृथ्वी शॉ एडिलेड टेस्ट की दोनों पारियों में सिर्फ चार रन जुटा पाए और दोनों बार बोल्ड हुए. वहीं दूसरे टेस्ट की पहली पारी में मयंक अग्रवाल डक हो गए. रोहित शर्मा के आने से भारतीय टीम में ओपनर की समस्या सुलझ सकती है. वह पिछले साल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हुए टेस्ट से सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभाने शुरू कर चुके है.यह भी पढ़ें:
Ind vs Aus, 2nd Test, Day 4: चौथे दिन का खेल शुरू, ग्रीन ने आगे बढ़ाई पारी
मेलबर्न में खेला जा सकता है तीसर टेस्ट
सिडनी में कोरोना वायरस के बढ़ते हुए मामलों के चलते तीसरा टेस्ट का भी आयोजन मेलबर्न में ही किया जा सकता है. तीसरा टेस्ट 7 से 11 जनवरी के बीच खेला जाना है. एक खबर के अनुसार भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA)से अनुरोध किया था वह रोहित शर्मा को मेलबर्न में क्वारंटीन पूरा करने की अनुमति दे. इस तरह भारतीय टीम के हिटमैन भारतीय कैम्प में शामिल हो सकते थे. हालांकि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस अनुरोध को अस्वीकार कर दिया था. उसने बीसीसीआई को बताया कि नियमों को तहत रोहित शर्मा को उसी होटल रुम में रहना होगा जो विक्टोरिया सरकार द्वारा चुना जाएगा.