Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल8 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मंडीदीप-बरखेड़ा के बीच तीसरी रेलवे लाइन को तैयार करते रेल कर्मचारी।
- गुना-पीलीघटा रेलखंड में दूसरे ट्रैक पर सोमवार को हुए ट्रायल के बाद गुजरने लगी हैं नियमित ट्रेनें
भोपाल रेल मंडल में मंडीदीप से बरखेड़ा के बीच तीसरी रेल लाइन पर आज सुबह 10 बजे ट्रेन गुजारने का ट्रायल शुरू हुआ। यह रेलखंड 30 किलोमीटर लंबा है। इस पर तीसरी रेल लाइन बनकर तैयार है। इसके लिए रेल संरक्षा आयुक्त (CRS) एके जैन भी भोपाल पहुंचे हुए हैं। संभवना है कि ट्रायल के बाद शाम तक ट्रेनों को तीसरी लाइन पर चलाने की अनुमति मिल जाएगी।
मंगलवार को भोपाल रेल मंडल के गुना-पीलीघटा रेलखंड में दूसरी रेल लाइन पर सफल ट्रायल के बाद ट्रेनों को चलाने की अनुमति दे दी गई है। इस रेलखंड में एक ही लाइन थी इस वजह से ट्रेनों को समय पर चलाने में परेशानी हो रही थी और यात्रियों का दबाव था।
नई रेल लाइनों पर ट्रेनों को चलाने का ट्रायल मुंबई सेंट्रल जोन के रेल संरक्षा आयुक्त (CRS) एके जैन की मौजूदगी में किया जा रहा है। डीआरएम उदय बोरवणकर ने कहा कि रेलवे तेजी से रेल लाइनों के दोहरीकरण व तीसरी रेल लाइन का काम कर रहा है।
पैसेंजर्स को मिलेगा फायदा
भोपाल से होकर गुजरने वाला रेल मार्ग मुंबई, दिल्ली और चेन्नई जैसे महानगरों को जोड़ता है। कोरोना के कारण अभी ट्रेनें कम हैं, लेकिन पूर्व में ट्रेनों का दबाव अतिरिक्त था। केवल दो लाइनें थीं, जिन पर यात्री और मालगाड़ी दोनों को चलाने की चुनौती थी। तीसरी रेल लाइन की जरूरत थी, जो बन गई है। ट्रेनों को तीसरी रेल लाइन पर समय से चलाया जा सकेगा। यात्री समय पर निर्धारित स्टेशनों पर पहुंच सकेंगे।
इन रेलवे लाइन पर चल रहा है तेजी से काम
- बीना से इटारसी की तीसरी रेल लाइन का काम अंतिम चरण में। यह 237 किमी लंबी है तीसरी रेल लाइन।
- 144 किमी तीसरी रेल लाइन पर भोपाल से बीना के बीच एक साल पहले रेल आवागमन चालू हो चुका।
- 93 किमी लंबी है हबीबगंज-इटारसी तीसरी रेल लाइन।
- 41.42 किमी हबीबगंज-बरखेड़ा तीसरी रेल लाइन में मंडीदीप-बरखेड़ा को छोड़कर बाकी रेल खंडों में रेल आवागमन चालू।
- 24.91 किमी बुदनी-इटारसी तीसरी रेल लाइन पर भी आवागमन चालू।
- 26.5 किमी बुदनी-बरखेड़ा तीसरी रेल लाइन 2022 में होगी चालू।