शाहिद अफरीदी ने फिर पार की हदें, कहा-भारत ने कश्मीर में पार की जुल्म की इंतहा

शाहिद अफरीदी ने फिर पार की हदें, कहा-भारत ने कश्मीर में पार की जुल्म की इंतहा


शाहिद अफरीदी ने कश्मीर को लेकर भारत के खिलाफ जहर उगला है. (फोटो- @SAfridiOfficial)

पाकिस्तान (Pakistan) के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) ने कहा है कि ‘भारतीय कब्जे वाले कश्मीर’ में भारत ने उत्पीड़न के सभी स्तरों को पार कर लिया है.


  • News18Hindi

  • Last Updated:
    December 30, 2020, 1:01 PM IST

नई दिल्ली. पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) ने एक बार फिर कश्मीर (Kashmir) को लेकर बड़बोलापन दिखाया है. अफरीदी पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर (Pakistan Occupied Kashmir) में एक अकादमी स्थापित करना चाहते हैं और स्थानीय लोगों को खेल में लाने के लिए इच्छुक हैं. ‘द नेशन’ एक रिपोर्ट के अनुसार, अफरीदी ने कहा कि वह कश्मीर प्रीमियर लीग (केपीएल) का हिस्सा बनने के लिए उत्सुक हैं. उन्होंने कहा, “मैं केपीएल के लिए जितना संभव हो उतना अच्छा करने की कोशिश करूंगा. मेरा दिल चाहता है कि मैं हर केपीएल फ्रेंचाइजी के साथ खेलूं. मैंने खुद केपीएल में खेलने के लिए जो शर्त रखी है, वह यह है कि कश्मीर में एक क्रिकेट अकादमी स्थापित की जाएगी.”

उन्होंने आगे कहा, “मैं सभी से केपीएल का समर्थन करने का अनुरोध करता हूं. मैं खेल के अलावा स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी कश्मीर में काम करूंगा. अगर मैच कश्मीर के अंदर होते हैं, तो इससे फायदा होगा. मेरे लिए लीग का ब्रांड एंबेसडर होना सम्मान की बात है. मैं कश्मीरी बच्चों को क्रिकेट में लाऊंगा और वहां एक क्रिकेट अकादमी स्थापित करूंगा. मेरा फाउंडेशन अच्छी प्रतिभाओं का समर्थन करेगा.”

भारत पर लगाया बेतुका आरोप
हालांकि क्रिकेट के इतर बात करते हुए अफरीदी ने इसे राजनीतिक भाषण बना दिया. उन्होंने कहा कि ‘भारतीय कब्जे वाले कश्मीर’ में भारत ने उत्पीड़न के सभी स्तरों को पार कर लिया है. अगर दुनिया में कहीं भी अन्याय होते हुए देखते हैं तो हमें अपनी आवाज उठानी चाहिए. निश्चित रूप से वह समय आएगा जब कश्मीरी मुक्त होंगे. कश्मीरियों के अधिकारों के लिए बार-बार आवाज उठाना शासकों की जिम्मेदारी है.यह भी पढ़ें:

IND vs AUS: 5 गेंदबाजों के साथ तीसरे टेस्‍ट में उतरेगा भारत, रोहित शर्मा को लेकर कोच शास्‍त्री ने कही बड़ी बात

IND vs AUS: भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच खेला जाने वाला तीसरा मुकाबला होगा पिंक टेस्‍ट

केपीएल के ब्रांड अंबेडसर बने शाहिद अफरीदी

केपीएल के अध्यक्ष आरिफ मलिक ने कहा, “हजारों युवा ट्रॉयल्स में भाग लेंगे. केपीएल के माध्यम से युवा खिलाड़ी घरेलू टीम और फिर पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में खेलेंगे. केपीएल के दौरान फंड रेजिंग भी किया जाएगा.”

मलिक ने आगे कहा, “केपीएल का लक्ष्य क्रिकेट की गतिविधियों के साथ सामाजिक विकास को रेखांकित करना है जिससे एक ऐसा मंच तैयार हो जो कश्मीर के लोगों और उसकी जमीन को भी शामिल करें.” केपीएल ने शाहिद अफरीदी फाउंडेशन के साथ समाज में पिछड़े लोगों के जीवन को बदलने के उद्देश्य से एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं. केपीएल अध्यक्ष आरिफ मलिक ने कहा है कि लीग के लिए हमारे पास ब्रांड एंबेसडर के रूप में अफरीदी हैं और उनके पास पहले से ही कश्मीर और इसके लोगों के लिए सहानुभूति है.








Source link