England Vs West Indies 2nd test 4th Day Live | ENG Vs WI Manchester Test Live Cricket Score Updates | चौथे दिन का खेल शुरू; वेस्टइंडीज का स्कोर- 67/1, अभी भी इंग्लैंड से 400 रन पीछे

England Vs West Indies 2nd test 4th Day Live | ENG Vs WI Manchester Test Live Cricket Score Updates | चौथे दिन का खेल शुरू; वेस्टइंडीज का स्कोर- 67/1, अभी भी इंग्लैंड से 400 रन पीछे


  • Hindi News
  • Sports
  • Cricket
  • England Vs West Indies 2nd Test 4th Day Live | ENG Vs WI Manchester Test Live Cricket Score Updates

23 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मैनचेस्टर टेस्ट के चौथे दिन वेस्टइंडीज ने 50 रन बना लिए हैं। फिलहाल क्रैग ब्रैथवेट (19) और अल्जारी जोसेफ (31) रन पर खेल रहे हैं।

  • इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी 469/9 विकेट पर घोषित की थी; इंग्लैंड के लिए बेन स्टोक्स ने सबसे ज्यादा 176 रन बनाए
  • वेस्टइंडीज की तरफ से रोस्टन चेज ने पहली पारी में 5 विकेट लिए, उन्होंने टेस्ट मैच में तीसरी बार यह उपलब्धि हासिल की

मैनचेस्टर टेस्ट के चौथे दिन का खेल शुरू हो गया है। वेस्टइंडीज ने एक विकेट के नुकसान पर 67 रन बना लिए हैं। अल्जारी जोसेफ (31) और क्रैग ब्रैथवेट(18) रन पर खेल रहे हैं। तीसरे दिन बारिश की वजह से एक गेंद भी नहीं फेंकी जा सकी थी। अंपायर्स ने शेड्यूल टाइम से तीन घंटे पहले ही तीसरे दिन का खेल रद्द कर किया। इसलिए चौथे दिन 98 ओवर फेंके जाएंगे। 

इससे पहले, वेस्टइंडीज ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर अपनी पहली पारी में 1 विकेट के नुकसान पर 32 रन बनाए थे। जॉन कैम्पबेल 12 रन बनाकर आउट हुए थे। सैम करन ने उनका विकेट लिया था। 

स्टोक्स और सिबली ने पहली पारी में शतक लगाए
इससे पहले, इंग्लैंड ने दूसरे दिन अपनी पहली पारी 9 विकेट के नुकसान पर 469 रन पर घोषित कर दी थी। डॉम बेस (31) और स्टूअर्ट ब्रॉड (11) रन बनाकर नाबाद रहे। इंग्लैंड के लिए  बेन स्टोक्स ने सबसे ज्यादा 176 रन बनाए। यह टेस्ट क्रिकेट में उनकी सबसे लंबी पारी है। उन्होंने 176 रन बनाने में 356 गेंद खेली। स्टोक्स ने करियर का दसवां शतक लगाया।

सिबली ने सीरीज का पहला शतक लगाया

स्टोक्स के अलावा इंग्लैंड के लिए सलामी बल्लेबाज डॉम सिबली ने भी शतक लगाया। वे 120 रन बनाकर आउट हुए। यह सिबली का इस सीरीज में पहला और करियर का दूसरा शतक है। यह इंग्लैंड में किसी भी टेस्ट बल्लेबाज का पांचवां सबसे धीमा शतक है। सिबली ने 312 गेंद खेलकर 100 रन पूरे किए थे।

चेज ने टेस्ट में तीसरी बार पांच विकेट लिए

वेस्टइंडीज की तरफ से रोस्टन चेज ने सबसे ज्यादा पांच विकेट लिए। उन्होंने टेस्ट करियर में तीसरी बार पांच विकेट लिए। इसमें से दो बार तो इंग्लैंड के खिलाफ ही यह उपलब्धि हासिल की है। इसके अलावा केमार रोच ने लगातार दो गेंदों पर बेन स्टोक्स (176) और क्रिस वोक्स (0) को आउट किया।

32 साल बाद वेस्टइंडीज के पास टेस्ट सीरीज जीतने का मौका

यह मैच जीतते ही वेस्टइंडीज टीम इंग्लैंड में 32 साल बाद टेस्ट सीरीज जीतेगी। इससे पहले विंडीज टीम ने 1988 में इंग्लिश टीम को उसी के घर में 5 टेस्ट की सीरीज में 4-0 से हराया था।

स्कोरकार्ड: इंग्लैंड पहली पारी 

खिलाड़ी रन  गेंद 4s  6s 
रोरी बर्न्स एलबीडब्ल्यू बो. चेज 15   35 1 0
डॉम सिबली कै रोच बो.चेज  120 372  5 0
जैक क्राउली कै होल्डर बो.चेज  0 1 0 0
जो रूट कै होल्डर बो.जोसेफ 23 49 2 0
बेन स्टोक्स कै डाउरिच बो.रोच  176 356 17 2
ओली पोप एलबीडब्ल्यू बो.चेज 7 8 0 0
जोस बटलर कै जोसेफ बो. होल्डर 40 79 4 0
क्रिस वोक्स कै होप बो.रोच 0 1 0 0
सैम करन कै ब्रैथवेट बो.चेज 17 39 1 1
डॉम बेस नाबाद 31 26 3 1
स्टूअर्ट ब्रॉ़ड नाबाद 11 14 1 0

रन: 469, ओवर: 162, एक्स्ट्रा: 29

विकेट पतन: 29/1, 29/2, 81/3, 341/4, 352/5, 395/6, 395/7, 426/8

गेंदबाजी: केमार रोच: 33-9-58-2, शेनन गेब्रियल: 26-2-79-0, अल्जारी जोसेफ: 23.1-5-70-1, जेसन होल्डर: 32-10-70-1, रोस्टन चेज: 44-3-172-5, क्रैग ब्रैथवेट: 3.5-0-9-0

स्कोरकार्ड: वेस्टइंडीज पहली पारी

खिलाड़ी रन  गेंद 4s 6s
क्रैग ब्रैथवेट नाबाद 6 32 0 0
जॉन कैम्पबेल एलबीडब्ल्यू बो.करन 12 34 2 0
अल्जारी जोसेफ नाबाद 14 18 1 0

रन: 32, ओवर: 14, एक्स्ट्रा: 0

विकेट पतन: 16/1

गेंदबाजी: स्टूअर्ट ब्रॉड: 5-1-14-0, क्रिस वोक्स: 4-3-2-0, सैम करन: 3-1-8-1, डॉम बेस: 2-0-8-0

0



Source link