ये कंपनी सस्‍ते में बेच रही है स्‍कूटर और बाइक! 13 हजार रुपये तक की होगी बचत | auto – News in Hindi

ये कंपनी सस्‍ते में बेच रही है स्‍कूटर और बाइक! 13 हजार रुपये तक की होगी बचत | auto – News in Hindi


2-व्‍हीलर रेंटल कंपनी बाउंस स्‍कूटर्स और बाइक्‍स सस्‍ते दाम में बेच रही है.

टू-व्‍हीलर (2-Wheeler) किराये पर उपलब्‍ध कराने वाली कंपनी बाउंस (Bounce) ने सेकेंड हैंड स्‍कूटर्स और बाइक्‍स की बिक्री भी शुरू कर दी है. बाउंस प्‍लेटफॉर्म पर होंडा से लेकर टीवीएस के स्‍कूटर्स और हार्ले-डेविडसन की बाइक्‍स तक उपलब्‍ध हैं.

बेंगलुरु. देश की सबसे बड़ी टू-व्‍हीलर (2-Wheeler) किराये पर उपलब्‍ध कराने वाली कंपनी बाउंस (Bounce) का कामकाज धीरे-धीरे पटरी पर लौट रहा है. अब कंपनी नए सब्‍सक्राइबर जोड़ने और रेंटल प्‍लांस (Daily Rental Plans) के साथ ही सेकेंड हैंड स्‍कूटर्स व बाइक्‍स की बिक्री भी कर रही है. कंपनी 5 साल से कम चले हुए दोपहिया वाहनों पर 13,000 रुपये तक की छूट दे रही है. बाउंस के पास मौजूद ऐसे ही एक सेकेंड हैंड होंडा डियो (Honda Dio) की कीमत 22,000 रुपये बताई जा रही है. पीली नंबर प्‍लेट लगा 2017 मॉडल का ये स्‍कूटर 40,000 किमी से कम चला है. बाउंस का कहना है कि रजिस्‍ट्रेशन की सुविधा घर पर ही उपलब्‍ध करा दी जाएगी.

इंजन पर 6 महीने की वारंटी दे रही है कंपनी
बाउंस स्‍कूटर के इंजन (Engine) पर छह महीने की वारंटी (Warranty) दे रहा है. इन सेकेंड हैंड स्‍टूटर्स या बाइक्‍स पर कहीं भी बाउंस की ब्रांडिग नहीं की गई है. यही नहीं, कोई समस्‍या होने पर आप 15 दिन के भीतर स्‍कूटर एक्‍सचेंज (Exchange) भी कर सकते हैं. इसके साथ ही बाउंस बेंगलुरु के अंदर फ्री शिपिंग सुविधा भी दे रहा है. होंडा के इस डियो स्‍कूटर के इंश्‍योरेंस (Insurance) पर आपको 3,000 रुपये का अतिरिक्‍त भुगतान करना होगा. हालांकि, इंश्‍योरेंस बाद में भी कराया जा सकता है.

ये भी पढ़ें- Nexon, Brezza, Venue को टक्‍कर देगी ये नई SUV! मार्च 2021 तक भारत में होगी लॉन्‍च1.5 लाख रुपये में हार्ले-डेविडसन स्‍ट्रीट 750

बाउंस प्‍लेटफॉर्म पर एक हार्ले-डेविडसन स्‍ट्रीट 750 (Harley-Davidson Street 750 ) भी उपलब्‍ध है. ये 57,300 किमी चली हुई है. इसकी कीमत 1.50 लाख रुपये मांगी जा रही है. इस बाइक के साथ बाउंस फ्री रजिस्‍ट्रेशन सुविधा दे रहा है. वहीं, इस बाइक की डिलिवरी खरीदने के 10 दिन बाद की जाएगी. बाउंस सभी स्‍कूटर्स और बाइक्‍स पर ईएमआई की सुविधा भी उपलब्‍ध करा रही है. बाउंस इन स्‍कूटर्स और बाइक्‍स को सैनिटाइज कराने के बाद डिलीवर कर रही है.

ये भी पढ़ें- Honda का शानदार ऑफर! बाइक समेत इन स्कूटी पर भी पाएं भारी डिस्काउंट

छोटी कंपनियों को भी मिल रहे हैं सभी ऑफर्स
सभी सेकेंड हैंड टू-व्‍हीलर्स रीफर्बिश्‍ड (Refurbished) यानी कंपनी ने सभी बड़ी और जरूरी मरम्‍मत करा दी हैं. बाउंस व्‍यक्तिगत खरीदारों के साथ ही कंपनियों के लिए भी सभी ऑफर दे रही है. बाउंस प्‍लेटफॉर्म पर टीवीएस स्‍कूटी जेस्‍ट जैसे स्‍कूटर्स बड़ी संख्‍या में उपलब्‍ध हैं, जो छोटी कंपनियों के लिए बेहतर विकल्‍प हैं. यही नहीं, अगर आप चाहें तो खरीदे गए अपने रीफर्बिश्‍ड टू-व्‍हीलर को रेंट पर देने के लिए बाउंस के प्‍लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध करा सकते हैं. इस तरह आपका दोपहिया वाहन आपको कमाई करके भी देगा.





Source link