सैयद मुश्ताक ट्रॉफी: एस श्रीसंत केरल की टीम में शामिल, रैना बोले-तुम्हारे जादू का इंतजार

सैयद मुश्ताक ट्रॉफी: एस श्रीसंत केरल की टीम में शामिल, रैना बोले-तुम्हारे जादू का इंतजार


सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी- श्रीसंत को मिली केरल की टीम में जगह (फोटो-श्रीसंत इंस्टाग्राम)

जनवरी से शुरू हो रही सैयद मुश्ताक ट्रॉफी ( Syed Mushtaq Ali Trophy) के लिए केरल की टीम का ऐलान, संजू सैमसन बने कप्तन, तेज गेंदबाज एस श्रीसंत ( S. Sreesanth) को टीम में जगह


  • News18Hindi

  • Last Updated:
    December 30, 2020, 4:59 PM IST

नई दिल्ली. आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग के आरोपों में 7 साल का बैन झेल चुके एस श्रीसंत को बड़ी खुशखबरी मिली है. एस श्रीसंत को अगले महीने जनवरी में होने वाली सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए केरल की टीम में चुना गया है. बैन के बाद ये श्रीसंत का पहला टूर्नामेंट होगा. श्रीसंत आखिरी बार आईपीएल 2013 में खेले थे, जहां उनपर स्पॉट फिक्सिंग का गंभीर आरोप लगा था और उन्हें दिल्ली के तिहाड़ जेल में भी रहना पड़ा था.

क्रिकेट में श्रीसंत की वापसी
तेज गेंदबाज एस श्रीसंत का बैन इसी साल सितंबर में खत्म हो गया था जिसके बाद उनकी केरल की टीम में वापसी तय मानी जा रही थी. बुधवार को केरल की टीम का ऐलान हुआ और श्रीसंत की वापसी भी हुई. श्रीसंत को केरल टी20 टीम की कैप दी गई, जिसका वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है. श्रीसंत ने इस ट्वीट पर दमदार कैप्शन भी लिखा. उन्होंने लिखा, ‘उस इंसान से मजबूत कोई और नहीं होता जो खुद को दोबारा खड़ा करता है. प्यार और समर्थन के लिए शुक्रिया.’

संजू सैमसन की कप्तानी में खेलेंगे
बता दें श्रीसंत की मैदान पर वापसी संजू सैमसन की कप्तानी में होगी. सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी के लिए संजू सैमसन को केरल की कमान सौंपी गई है. वहीं सचिन बेबी को उपकप्तान नियुक्त किया गया है.








Source link