उज्जैन से महाकाल दर्शन कर दिल्ली लौट रहे यात्री की ट्रेन में अचानक मौत, मचा हड़कंप

उज्जैन से महाकाल दर्शन कर दिल्ली लौट रहे यात्री की ट्रेन में अचानक मौत, मचा हड़कंप


दिल्ली के गोकुलपुरी के रहने वाले यात्री की ट्रेन में अचानक तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें कोटा स्टेशन पहुंचने पर 108 एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया (प्रतीकात्मक तस्वीर)

महाकाल दर्शन (Mahakal Darshan) के बाद इंदौर-दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस (Indore-Delhi Intercity Express) से दिल्ली लौट रहे यात्री रात के तकरीबन साढ़े 10 बजे कोटा पहुंचते ही बेहोश हो गया. इसके बाद उसे इलाज के लिए फौरन एमबीएस ले जाया गया. डॉक्टरों ने चेक करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया


  • News18Hindi

  • Last Updated:
    December 30, 2020, 4:58 PM IST

उज्जैन. मध्य प्रदेश के उज्जैन (Ujjain) से महाकाल के दर्शन कर वापस लौट रहे एक यात्री की ट्रेन में अचानक तबीयत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई. दिल्ली के गोकुलपुरी के रहने वाले जय श्रीदास अपने दोस्त के साथ 28 दिसंबर को महाकाल के दर्शन (Mahakal Darshan) के लिए उज्जैन आए थे. 29 दिसंबर को महाकाल के दर्शन करने के बाद इंदौर-दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस (Indore-Delhi Intercity Express) ट्रेन से दोनों वापस दिल्ली लौट रहे थे. ट्रेन के कोटा पहुंचने के आधे घंटे पहले जय श्रीदास को सांस लेने में तकलीफ हुई. कोटा (Kota) स्टेशन पर पहुचने पर 108 एंबुलेंस (108 Ambulance) की मदद से उन्हें एमबीएस लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया. मौत किस वजह से हुई, इसका पता नहीं चल सका है.

जीआरपी थाने से कंवरपाल ने बताया कि दोनों व्यक्ति 29 दिसंबर को शाम 6.15 बजे इंटरसिटी में सवार होकर दिल्ली जाने के लिए निकले थे. रास्ते में उन्होंने खाना खाया. खाने के बाद अचानक जय श्रीदास को सांस लेने में तकलीफ महसूस हुई. रात के तकरीबन साढ़े 10 बजे कोटा पहुंचते ही वो बेहोश हो गया. इसके बाद उसे इलाज के लिए फौरन एमबीएस ले जाया गया. डॉक्टरों ने चेक करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

इसकी सूचना पर मृतक की पत्नी और परिजन कोटा पहुचे. उनकी मौजूदगी में शव का पोस्टमॉर्टम करवाया गया. पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह का पता चल पाएगा. परिजनों की ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई है. जीआरपी मामला दर्ज कर जांच कर रही है.

परिवारवालों ने बताया कि जय श्रीदास और उसके दोस्त पड़ोसी हैं. साथ ही वो दोनों बिजनेस पार्टनर भी हैं.








Source link