Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
रतलामएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
- किसानों को 8 से 11 रुपए ही मिल रहे, बीते साल मिले थे अच्छे भाव
इस साल मटर फली की फसल किसानों को घाटे का सौदा साबित हो रही है। आने वाले दिनों में भी मटर के भाव में उछाल की संभावना कम है। क्योंकि अभी खेतों में मटर फली की पैदावार बंपर मात्रा में आने को तैयार है। इसलिए किसानों का इस बार मटर फली से मुनाफा नहीं के बराबर हो रहा है। एवरेज में मटर फली 8 से 11 रुपए मांग है जो घाटे का सौदा साबित हो रही है। पिछले साल अच्छे भाव मिलने से इस बार किसानों का रुख मटर फली की ओर ज्यादा आकर्षित हुआ। मटर फली उत्पादनकर्ता किसान भोला पाटीदार ने बताया अभी मेरे खेत पर 10 बीघा की मटर फली 5 से 6 दिनों में टूटने वाली है, गिरते भाव में बढ़ोतरी की संभावना नहीं दिख रही है। ऐसे में बीज करने का निर्णय भी ले सकते हैं।