बड़ी खबर: ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ टेस्‍ट सीरीज से बाहर हुए उमेश यादव!

बड़ी खबर: ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ टेस्‍ट सीरीज से बाहर हुए उमेश यादव!


IND VS AUS: उमेश यादव की पिंडली में चोट लगी (फोटो- BCCI)

उमेश यादव (Umesh Yadav) दूसरे टेस्‍ट मैच के दौरान चोटिल हो गए थे और वो अपना ओवर भी पूरा नहीं फेंक पाए थे


  • News18Hindi

  • Last Updated:
    December 31, 2020, 10:54 AM IST

नई दिल्‍ली. भारतीय टीम को मेजबान ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्‍ट मैच में चोटिल हुए उमेश यादव (Umesh Yadav) के रूप में एक और बड़ा झटका लग सकता है. एएनआई की खबर के अनुसार उमेश यादव ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ टेस्‍ट सीरीज से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह टी नटराजन को मौका मिल सकता है. खबर के अनुसार उमेश बुधवार की रात भारत के लिए रवाना हो गए हैं और अब उनकी नजर इंग्‍लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज से पहले पूरी तरह से फिट होने पर है. उमेश से पहले भुवनेश्‍वर कुमार, इशांत शर्मा, मोहम्‍मद शमी भी चोट के चलते टीम इंडिया से बाहर हो गए थे.

दअसल मेलबर्न में खेले गए बॉक्सिंग डे टेस्‍ट के तीसरे दिन उमेश यादव (Umesh Yadav) चोटिल हो गए थे, जिस वजह से उन्‍हें मैदान से बाहर जाना पड़ा था. वह इस मैच में मैदान पर नहीं लौटे थे और अब काफ मसल्‍स में लगी चोट के कारण वह तीसरे टेस्‍ट से लगभग बाहर हो गए हैं.

टी नटराजन ले सकते हैं उमेश यादव की जगहदूसरे टेस्‍ट में यादव शानदार लय में नजर आ रहे थे. दूसरी पारी में उन्‍होंने जो बर्न्‍स को पवेलियन भेज दिया था. वह महज 3.3 ओवर ही गेंदबाजी कर सके. उमेश यादव जब चौथा ओवर फेंक रहे थे तो उनकी पिंडली की मांसपेशियां खींच गई. उमेश यादव बेहद दर्द में थे और बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने उनकी चोट का जायजा लिया. उमेश यादव की चोट की गंभीरता को देखते हुए उन्हें स्कैन के लिए अस्पताल ले जाया गया.

यह भी पढ़ें : 

हनीमून पर खाने में बिजी धनश्री, तो युजवेंद्र चहल ने पूछा-क्‍या यह सही पत्‍नी है?

IND vs AUS: सिडनी के मौसम को लेकर डरे डेविड वॉर्नर, तस्‍वीर शेयर करके कहा- काश ये गलत हो

टी नटराजन (T Natarajan) तीसरे टेस्‍ट में टीम में उमेश यादव की जगह ले सकते हैं.   सीमित ओवर में नटराजन ने शानदार प्रदर्शन किया थानटराजन इस समय बतौर नेट गेंदबाज टीम इंडिया के साथ जुड़े हुए हैं. उन्‍होंने ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्‍यू किया था. तीसरे और आखिरी वनडे में नटराजन ने 70 रन देकर दो विकेट लिए थे. इसके बाद तीन टी20 मैचों की सीरीज में 6 विकेट लिए थे.








Source link