EOW की प्राथमिकी जांच में किसी का नाम नहीं है. (प्रतिकात्मक फोटो).
सामान्य प्रशासन विभाग ने ईओडब्ल्यू के डीजी को पत्र भेजकर इस मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. CBDT की रिपोर्ट में 64 विधायकों के नाम हैं.
- Last Updated:
January 1, 2021, 12:54 PM IST
ईओडब्ल्यू ADG राजीव टंडन मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं. बता दें, IPS अफसरों की जांच के लिए EOW को परमिशन लेनी होगी. सामान्य प्रशासन विभाग ने ईओडब्ल्यू के डीजी को पत्र भेजकर इस मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. CBDT की रिपोर्ट में 64 विधायकों के नाम हैं. जिनमें से 13 विधायक भारतीय जनता पार्टी के हैं. इन 13 में से दो प्रद्युमन सिंह तोमर और राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव मंत्री हैं। उधर, दिग्विजय सिंह पर भी इस मामले में गंभीर आरोप हैं.
ये है पूरा मामला
गौरतलब है कि कमलनाथ सरकार के दौरान आयकर विभाग ने उनके करीबियों पर छापामार कार्रवाई की थी. इस कार्रवाई के दौरान आयकर विभाग की टीम को कई दस्तावेज और कई डिवाइस मिली थीं. इन्हीं दस्तावेजों और डिवाइस में कई नामों का खुलासा हुआ था. CBDT ने इस पूरे मामले की रिपोर्ट तैयार की थी. एजेंसी की रिपोर्ट पर केंद्रीय चुनाव आयोग ने चुनाव में कालेधन के इस्तेमाल को लेकर शासन को कार्रवाई के लिए कहा है.कई नेताओं – अफसरों के नाम थे शामिल
इस कांड में विधानसभा उपचुनाव जीतकर शिवराज सरकार में फिर से मंत्री बनने वाले बिसाहूलाल सिंह, प्रद्युम्न सिंह तोमर, राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, 3 आईपीएस अफसर सुशोवन बनर्जी, वी मधुकुमार व संजय व्ही माने और राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी अरुण कुमार मिश्रा के नाम हैं. अब शासन ने ईओडब्ल्यू को मामले की जांच सौंप दी है. ईओडब्ल्यू जल्दी इस पूरे मामले में एफआइआर भी दर्ज करेगा.