Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल12 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
फिल्मी गीतों की प्रस्तुति देता बारेलाल बैंड
लोक संगीत और लोक नृत्यों पर आधारित गमक महोत्सव में शुक्रवार को हिंदी फिल्मी गीतों पर केंद्रित बारेलाल बैंड की प्रस्तुति हुई। जनजातीय संग्रहालय में हुई प्रस्तुति में नरसिंहगढ़ के मोहनलाल मालवीय सहित 27 साथी कलाकारों ने सदाबहार गीतों की खूबसूरत प्रस्तुति दी। वाद्य सांगीतिक प्रस्तुति में कलाकारों ने ‘रंग बसंती-रंग बसंती मस्ताना मौसम आ गया…’, ‘होठों पे ऐसी बात…’, ‘सांसों की माला…’, ‘मेरे ढोलना…’, ‘तुम्हे देखती हूं तो लगता है ऐसे…’, ‘मोहे पनघट पे नन्दलाल छेड़ गयो…’, जैसे गीतों की मधुर प्रस्तुति दी। प्रस्तुति के इसी क्रम में बैंड के मेंबर्स ने ‘आगे भी जाने न दूं…, पीछे भी जाने न दूं’…, ‘अजीब दास्तां है ये…’और ‘जाइये आप कहां जाएंगे…, जैसे गीतों को पेश किया। उल्लेखनीय है कि बारेलाल बैंड प्रदेश का लगभग 70 वर्ष पुराना बैंड है जो वाद्ययंत्रों के जरिए फिल्मी गीतों के सफर को लोगो तक पहुंचाने का काम कर रहा है। यह बैंड सैकड़ों फिल्मी गीतों की धुनों को मधुरता और लयबद्धता के साथ प्रस्तुत करता है।