Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
दमोह5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
गुरुवार की रात जिला अस्पताल से कुछ दूरी पर चौराहा के पास एक व्यक्ति सेविंग कराने के दौरान गाड़ी सड़क पर चालू खड़ी करके चला गया, ढ़लान होने की वजह से गाड़ी धीरे-धीरे चलते हुए बिना चालक के ही अस्पताल चौराहा के पास पहुंच गई। जहां पर लोगों ने देखा तो हैरत में पड़ गए।
मौके पर मौजूद अनुपम सोनी, भूपेंद्र अजमानी, सांसद प्रतिनिधि आलोक गोस्वामी और मोंटी रैकवार ने गाड़ी को जबरन पकड़कर रोका। यदि गाड़ी को नहीं रोका जाता तो बड़ा हादसा हो जाता। बताया जाता है कि पीबी 03 डब्लू 5784 नंबर की यह कार सेविंग की दुकान के पास चालू हालात में खड़ी थी। चालक सेविंग कराने के लिए चला गया, मगर उसने कार बंद नहीं की और न ही हैंड ब्रेक लगाया। जिससे कार लुढ़कते हुए जिला अस्पताल की तरफ चली गई।