कोविड-19 वैक्सीन का ड्राय रन शुरू: भोपाल के तीन केंद्रों पर टीके की रिहर्सल प्रारंभ; 25-25 हेल्थ वर्कर संभाल रहे जिम्मा

कोविड-19 वैक्सीन का ड्राय रन शुरू: भोपाल के तीन केंद्रों पर टीके की रिहर्सल प्रारंभ; 25-25 हेल्थ वर्कर संभाल रहे जिम्मा


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भोपाल में तीन केंद्र में कोविड-19 वैक्सीन का ड्राय रन शुरू हो गया।- प्रतीकात्मक फोटो

  • मकसद बिना गलती वैक्सीन लगाने के पहले की तैयारियों को सुनश्चित करना

कोरोना का टीका लगाने को लेकर शनिवार को भोपाल समेत देशभर में ड्राय रन (रिहर्सल) शुरू हो गया। भोपाल में यह तीन केन्द्रों पर किया जा रहा है। इसमें सिविल डिस्पेंसरी गोविंदपुरा, कोलार में जेके अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) गांधी नगर 25-25 हेल्थ वर्कर को बुलाया गया है। यह संकेतिक टीकाकरण है, ताकि बिना गलती के समय पर वैक्सीन लगाई जा सके।

तीनों केंद्रों पर 25-25 हेल्थ वर्कर टीकाकरण के लिए पहुंचें। उन्होंने टीकाकरण की तैयारियों जैसे वैक्सीन कैरियर से वैक्सीन को केंद्र तक पहुंचाने में कोविड-19 टीकाकरण के प्रोटोकॉल का पालन किया। टीके के लिए सुबह 9 से 11 बजे के बीच बुलाया गया। इसके बाद उन्हें छद्म टीका लगाया जाएगा। रिहर्सल पूरी तरह से असली टीका लगाने जैसी की जा रही। एक दिन पहले ड्राय रन और वास्तविक वैक्सीनेशन की तैयारियों को लेकर स्वास्थ्य आयुक्त संजय गोयल ने जेपी अस्पताल में अधिकारियों के साथ बैठक की थी।



Source link