इंदौर के सबसे बड़े एम.वाय अस्पताल में डॉक्टरों और मरीजों के परिजनों के बीच झड़प और मारपीट का यह मामला शुक्रवार का है
शुक्रवार को मल्हारगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली बुजुर्ग महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में लाया गया था. महिला ने जहर खा लिया था. महिला की मौत हो जाने के बाद उसके परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने आईसीयू में मौजूद डॉक्टर के साथ गाली-गलौज और मारपीट की. इस मामले में डॉक्टरों ने पुलिस से शिकायत की थी
दरअसल शुक्रवार को मल्हारगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली बुजुर्ग महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में लाया गया था. महिला ने जहर खा लिया था. महिला की मौत हो जाने के बाद उसके परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने आईसीयू में मौजूद डॉक्टर के साथ गाली-गलौज और मारपीट की. इस मामले में डॉक्टरों ने पुलिस से शिकायत की थी.
पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लेने के विरोध में शनिवार को एमवाय अस्पताल में जूनियर डॉक्टरों ने हड़ताल और प्रदर्शन किया. डॉक्टरों की हड़ताल से अस्पताल आने वाले मरीजों की परेशानियां बढ़ गई हैं. अस्पताल प्रबंधन और अस्पताल के अधीक्षक डॉक्टर पी.एस ठाकुर के मुताबिक हड़ताली डॉक्टरों को मनाने का प्रयास जारी है.
बता दें कि शहर के सबसे बड़े अस्पताल में पूर्व में भी डॉक्टरों और मरीज के तीमरदार के बीच झड़प के मामले सामने आते रहे हैं. इसे देखते हुए डॉक्टरों लंबे समय से सुरक्षा का मुद्दा उठाते रहे हैं. डॉक्टर अस्पताल प्रबंधन के साथ-साथ पुलिस से भी अपनी शिकायत दर्ज कराते रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया.