तीसरे टेस्ट से पहले टीम का गणित बिगड़ा: जिन 5 खिलाड़ियों ने कोविड प्रोटोकॉल तोड़ा, उनमें से रोहित समेत 3 का खेलना तय था

तीसरे टेस्ट से पहले टीम का गणित बिगड़ा: जिन 5 खिलाड़ियों ने कोविड प्रोटोकॉल तोड़ा, उनमें से रोहित समेत 3 का खेलना तय था


  • Hindi News
  • Sports
  • Cricket
  • India Vs Australia Coronavirus News; Rohit Sharma, Rishabh Pant, Shubman Gill And Other Player Isolated In Melbourne

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

मेलबर्नएक मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबर है।

टीम इंडिया के पांच खिलाड़ियों को कोरोना प्रोटोकॉल तोड़ने के आरोप में ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में आईसोलेट कर दिया गया है। उन पर इंडोर रेस्टोरेंट में खाना खाने का आरोप है। कोरोना प्रोटोकॉल के तहत वे सिर्फ आउटडोर डाइनिंग कर सकते थे। इस घटना से 7 जनवरी को भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में होने वाले तीसरे टेस्ट पर संकट मंडरा रहा है।

जिन खिलाड़ियों पर प्रोटोकॉल तोड़ने का आरोप लगा है उनमें उपकप्तान रोहित शर्मा, विकेट कीपर ऋषभ पंत, ओपनर शुभमन गिल और पृथ्वी शॉ और फास्ट बॉलर नवदीप सैनी शामिल हैं। इनमें से तीसरे टेस्ट में रोहित, ऋषभ और शुभमन का खेलना तय था।

आरोप सही साबित हुए तो छह मेन खिलाड़ियों के बिना टीम इंडिया बचे हुए दो टेस्ट खेलेगी, क्योंकि विराट कोहली ने ब्रेक लिया है। शमी और उमेश चोटिल होकर बाहर हो चुके हैं।

मेन खिलाड़ियों की जगह कौन आएगा टीम में?
शानदार फॉर्म में चल रहे शुभमन की जगह लोकेश राहुल को टीम में शामिल किया जा सकता है। वे मयंक के साथ ओपनिंग करते हुए दिख सकते हैं। वहीं, विकेटकीपर पंत की जगह एकबार फिर से ऋद्धिमान साहा को मौका मिल सकता है। साहा पहले टेस्ट में टीम में शामिल थे। हालांकि, ज्यादा रन नहीं बनाने की वजह से उन्हें दूसरे टेस्ट से बाहर कर दिया गया था।

पृथ्वी शॉ पहले से ही टीम में नहीं हैं। पहले टेस्ट के बाद खराब फॉर्म की वजह से दूसरे टेस्ट से उन्हें हटा दिया गया था। नवदीप सैनी भी टीम में नहीं हैं। ऐसे में टीम इंडिया टी नटराजन को चोटिल उमेश यादव की जगह टीम में शामिल किया जा सकता है।

दूसरा समीकरण

शुभमन की जगह सीरीज में 2 मैच खेल चुके हनुमा विहारी ओपनिंग करने आ सकते हैं। इससे पहले 2018-19 में ऑस्ट्रेलिया सीरीज में उन्होंने ही मयंक के साथ ओपनिंग की थी। ऐसे में राहुल तीसरे और अजिंक्य रहाणे चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आएंगे।

क्या है पूरा मामला?
शुक्रवार को नवलदीप सिंह नाम के क्रिकेट फैन ने मेलबर्न के एक रेस्टोरेंट में अपने फेवरिट इंडियन क्रिकेटर्स को देखा था। उसने उन्हें सिर्फ देखते रहने के लिए ही खाना ऑर्डर कर दिया। इसके बाद उसने खिलाड़ियों को बिना बताए उनका 118.69 ऑस्ट्रेलियन डॉलर (करीब 7000 रुपए) का बिल भी पे किया। नवलदीप सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, शुभमन गिल, पृथ्वी शॉ और नवदीप सैनी की फोटोज और वीडियो भी शेयर की थीं।



Source link