भोपाल में आज शपथ ग्रहण समारोह: राजभवन के आसपास ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव, पुलिस कंट्रोल रूम से गांधी पार्क तिराहा तक ट्रैफिक बंद रहेगा

भोपाल में आज शपथ ग्रहण समारोह: राजभवन के आसपास ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव, पुलिस कंट्रोल रूम से गांधी पार्क तिराहा तक ट्रैफिक बंद रहेगा


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • Traffic From Police Control Room To Gandhi Park Tiraha Will Remain Closed Due To The Oath Taking Ceremony At Raj Bhavan In Bhopal Today

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल30 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

राजभवन के आसपास के मार्गों पर आज आम ट्रँफिक प्रतिबंधित किया गया है। – फाइल फोटो

राजभवन में रविवार सुबह 12.30 बजे शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। इसके लिए राजभवन के आसपास ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। शपथ ग्रहण समारोह के लिए ट्रैफिक इस तरह संचालित किया जाएगा। अनुमति प्राप्त भारी वाहन भी इस मार्ग पर नहीं आ सकेंगे।

पुलिस को ट्रैफिक प्लान

  • कार्यक्रम के दौरान पुलिस कंट्रोल रूम से गांधी पार्क तिराहा की ओर सामान्य ट्रैफिक प्रतिबंधित रहेगा।
  • कार्यक्रम के दौरान एयरटेल तिराहा से गांधी पार्क तिराहा की ओर वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
  • कार्यक्रम के दौरान बाणगंगा से केएन प्रधान तिराहा की ओर यातायात प्रतिबंधित रहेगा।
  • कार्यक्रम के दौरान पुराने मछली घर से गांधी पार्क तिराहा की ओर ट्रैफिक पर रोक रहेगी।
  • पुलिस कंट्रोल रूम, रोशनपुरा, मालवीय नगर, केएन प्रधान, पॉलिटेक्निक चौराहा से केवल शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित अतिथिगण ही राजभवन की ओर जा सकेंगे।
  • जवाहर चौक से रायसेन-मंडीदीप की ओर जाने वाली मिनी बस एवं फीडर बसें रोशनपुरा चौराहा से पुलिस कंट्रोल रूम की ओर नहीं जा सकेंगी।
  • ये वाहन रोशनपुरा चौराहा-अपैक्स बैंक तिराहा-लिंक रोड नंबर-1, बोर्ड ऑफिस, ज्योति टॉकीज मार्ग का उपयोग कर जा सकेंगी।
  • मंडीदीप-रायसेन से जवाहर चौक जाने वाली मिनी बसें एवं फीडर बसें भारत टॉकीज, जहांगीराबाद, पुलिस कंट्रोलरूम से राजभवन होकर नहीं जा सकेंगी। ये वाहन ज्योति टॉकीज चौराहा-बोर्ड आफिस चौराहा, लिंक रोड नंबर-1- अपैक्स बैंक तिराहा से रोशनपुरा चौराहा होते हुए जवाहर चौक की ओर जा सकेंगी।
  • जहांगीराबाद से रोशनपुरा की ओर जाने वाले दो पहिया/जीप कार वाहन कंट्रोल रूम तिराहा, होमगार्ड टर्निंग, एमएलए रेस्ट हाउस से एयरटेल तिराहा मालवीय नगर से होकर अपने गन्तव्य की ओर जा सकेंगे।
  • रोशनपुरा जहांगीराबाद की ओर जाने वाले दो पहिया/जीप कार वाहन मालवीय नगर-एयरटेल ऑफिस तिराहा से एमएलए रेस्ट हाउस मार्ग का उपयोग कर होमगार्ड कार्यालय टर्निंग-कंट्रोल रूम तिराहा की ओर से आवागमन कर सकेंगे।

इन्हें छूट रहेगी

आपातकालीन वाहनों जैसे एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड आदि पर किसी प्रकार का प्रतिबंध नहीं रहेगा। ये वाहन निकटतम मार्ग का उपयोग कर सकेंगे।

यह करें संपर्क

ट्रैफिक में परेशानी होने पर ट्रैफिक पुलिस के हेल्पलाइन नंबर-0755-2677340, 2443850 पर संपर्क कर सकते हैं।



Source link