Dewas Viral Video: रोके नहीं रुक रहे MLA के पैर, लेकिन आखिर क्यों?

Dewas Viral Video: रोके नहीं रुक रहे MLA के पैर, लेकिन आखिर क्यों?


विधायक पहाड़ सिंह आदिवासी गीत पर झूमने से खुद को रोक नहीं सके.

भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कनौजे का जन्मदिन मनाया जा रहा था. इस बीच किसी ने उनका ये वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.



  • Last Updated:
    January 3, 2021, 5:02 PM IST

वरुण राठौड़.

देवास. देवास के बागली से विधायक पहाड़ सिंह कन्नौजे का एक वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. वीडियो में कन्नौजे आदिवासी गीत पर जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं. वीडियो शुक्रवार का है, जो बागली विधानसभा के धाराजी तट के पास का बताया जा रहा है.

जानकारी के मुताबिक, यहां भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कनौजे का जन्मदिन मनाया जा रहा था. इस बीच किसी ने उनका ये वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. गौरतलब है कि विधायक का यह अंदाज पहली बार देखने को मिला है, जिसमें वो सार्वजनिक रूप से इस तरह मस्ती में झूमते नजर आ रहे हैं.

भाजपा का गढ़ है ये सीट

बता दें, बागली की ये सीट बीजेपी का गढ़ है. कई सालों से यहां बीजेपी को कोई हरा नहीं सका है. यह सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित सीट है. राज्य के पूर्व सीएम कैलाश जोशी यहां से 9 बार विधायक रह चुके हैं. कांग्रेस को यहां सिर्फ एक बार सीट मिली है. विधायक कन्नौजे 2018 में यहां से जीते. इसके पूर्व कन्नौजे पुलिस विभाग में डीएसपी के पद पर कार्यरत थे.

देवास का ये वीडियो भी जबरदस्त वायरल हो रहा है

देवास पुलिस के उस वक्त होश उड़ गए जब एक गाड़ी बेरिकेड तोड़ती हुई तेज रफ्तार में निकल गई. शातिर बदमाशों ने गाड़ी को जहां तक दौड़ा सकते थे, दौड़ाया और इस दौरान कई गाड़ियों को टक्कर मारी. करीब 3 घंटे तक बदमाश पुलिस को छकाते रहे. आखिर में देवास के पूरे 5 थानों की पुलिस ने गाड़ी को घेरा तब जाकर 2 आरोपी उसके हत्थे चढ़ सके. पुलिस को आरोपियों के पास से अवैध पिस्टल और अवैध शराब बरामद हुई है. शहर के अलग-अलग इलाकों में लगे CCTV कैमरों में गाड़ी की रफ्तार कैद हो गई.

जानकारी के मुताबिक, शनिवार रात देवास के विकास नगर चौराहे पर पुलिस चेकिंग कर रही थी. इस दौरान जब एक बोलेरो पिकअप वाहन को पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो ड्राइवर ने न सिर्फ बेरिकेडिंग तोड़ी, बल्कि तेज रफ्तार में गाड़ी चलाते हुए मौके से फरार हो गया. इतना ही नहीं, करीब 3 घंटे तक इस ड्राइवर ने शहर के कई इलाकों में गाड़ी को स्पीड में दौड़ाया और कई दूसरी गाड़ियों को भी टक्कर मारी.








Source link