विवाद: सवारियों को लेकर बस संचालक को पीटा, घायल

विवाद: सवारियों को लेकर बस संचालक को पीटा, घायल


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

टीकमगढ़2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • बस में यात्रियों को दिल्ली भेजने पर हुआ विवाद

नए बस स्टैंड पर शनिवार रात यात्रियों को लेकर बस ऑपरेटरों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के साथ मारपीट कर दी। घटना में बस संचालक घायल हो गए। पुलिस ने एमएलसी कराकर मामला जांच में ले लिया है। फिलहाल आरोपियों पर एफआईआर नहीं हुई है।

दरअसल बानपुर उत्तरप्रदेश से दिल्ली के लिए बस रवाना होती है। इस बस में यात्रियों को दिल्ली भेजने के लिए टीकमगढ़ से टैक्सी के माध्यम से यात्रियों को बानपुर ले जाया जाता है। इस दौरान नए बस स्टैंड से रात में झांसी जाने वाली यात्री बस के स्टाॅफ और दिल्ली जाने वाली बस के स्टॉफ के बीच सवारियों को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान बस संचालक अनीस खान को मारपीट के दौरान चोट आ गई।

मारपीट की शिकायत उन्होंने थाने में की। जिस पर पुलिस ने रात में एमएलसी कराकर मामला जांच में ले लिया है। कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र सिंह पवार का कहना है कि यात्रियों को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ है। अभी फिलहाल में एमएलसी करके मामला जांच में ले लिया है।



Source link