- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- Five Years Later, The Mercury In January Was The Highest At 16.60, Cloudy All Day, But The Mercury Did Not Fall.
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भाेपाल26 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
धुंध में छिपा बड़ा तालाब
- पांच साल में जनवरी में यह रात का सबसे ज्यादा तापमान
नए साल के पहले दिन बदले माैसम के तेवर तीसरे दिन भी बरकरार रहे। भाेपाल में रात का तापमान 1.4 डिग्री बढ़कर 16.6 डिग्री पर पहुंच गया। यह सामान्य से 6 डिग्री ज्यादा है। पांच साल में जनवरी में यह रात का सबसे ज्यादा तापमान है। उधर, सोमवार सुबह धुंध छाई रही और राजधानी के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई।
माैसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि इससे पहले 2017 में 24 जनवरी काे रात का तापमान 16.6 डिग्री दर्ज किया गया था। दिन में भी बादल जरूर छाए, लेकिन तापमान में काेई बदलाव नहीं हुआ। रविवार काे भी दिन का तापमान 27.9 डिग्री दर्ज किया गया। कुहासा छाने से सुबह 7:30 बजे से 9:30 बजे तक विजिबिलिटी 2000 मीटर हाे गई थी।
जनवरी में रात का पारा वर्ष तारीख तापमान 2017 24 16.6 2018 23 15.5 2019 22 13.8 2020 08 15.4 2021 03 16.6
वजह : राजस्थान में बने चक्रवात के कारण बादल छाए थे। इसलिए अर्थ से शार्ट वेव रेडिएशन नहीं हाे पाया। यानी दिन की तपिश शाम को आसमान की ओर वापस नहीं लाैट सकी। इसे क्लाउडी नाइट वार्म नाइट कहा जाता है।