केन विलियमसन 112 रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए हैं (फोटो क्रेडिट: @BLACKCAPS ट्विटर हैंडल )
न्यूजीलैंड ने कप्तान केन विलियमसन (kane williamson) के शतक के दम पर दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक तीन विकेट पर 286 रन बना लिए हैं
निकोल्स ने भी अपनी शानदार फॉर्म जारी रखी है और वह 89 रन बनाकर खेल रहे हैं. उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में 174 और पाकिस्तान के खिलाफ पहले मैच में 56 रन बनाए थे. विलियमसन का यह 24वां टेस्ट शतक हैं और उन्होंने फिर से दबाव की परिस्थितियों में शानदार बल्लेबाजी की. न्यूजीलैंड का स्कोर एक समय तीन विकेट पर 71 रन था, जिसके बाद विलियमसन और निकोल्स ने जिम्मेदारी संभाली.
न्यूजीलैंड ने की सतर्क शुरुआत
न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान की सधी गेंदबाजी के सामने सतर्क शुरुआत की और पहले सत्र में दो विकेट पर 66 रन बनाए. उसने दूसरे सत्र में 79 रन जोडें और इस बीच रोस टेलर का विकेट गंवाया. न्यूजीलैंड ने लंच से पहले टॉम ब्लंडेल (16) और टॉम लाथम (33) के विकेट गंवाए. फहीम अशरफ ने ब्लंडेल को पगबाधा आउट किया, जबकि शाहिन शाह अफरीदी ने लाथम को दूसरी स्लिप में कैच कराया. इन दोनों ने पहले विकेट के लिये 52 रन जोड़े थे.यह भी पढ़ें :
IND vs AUS: इस ‘शर्त’ के साथ रोहित शर्मा सहित 5 भारतीय खिलाड़ी कर सकते हैं अभ्यास
IND vs AUS: टीम इंडिया का सवाल- अगर दर्शकों को आने की इजाजत है तो फिर खिलाड़ी क्यों रहें क्वारंटीन?
टेलर (12) दूसरे सत्र में आउट होने वाले एकमात्र बल्लेबाज थे. उन्होंने मोहम्मद अब्बास की गेंद पर दूसरी स्लिप में कैच दिया. निकोल्स भी जब तीन रन पर खेल रहे थे तब उन्होंने शाहीन अफरीदी की गेंद पर विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान को कैच दे दिया था. निकोल्स पवेलियन लौटने लगे, लेकिन टेलीविजन अंपायर ने ‘फ्रंट फुट नो बॉल’ दे दी, जिससे उन्हें जीवनदान मिल गया. न्यूजीलैंड पहला टेस्ट मैच 101 रन से जीतकर दो मैचों की श्रृंखला में 1-0 से आगे है. यह श्रृंखला विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है.