बैठक: नर्मदा की नई पाइप लाइन व सुक्ता फिल्टर प्लांट का बनाएंगे प्रस्ताव

बैठक: नर्मदा की नई पाइप लाइन व सुक्ता फिल्टर प्लांट का बनाएंगे प्रस्ताव


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

खंडवाएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
  • भोपाल में हुई बैठक में आयुक्त को एक सप्ताह में प्रस्ताव तैयार करने के दिए निर्देश

नगरीय प्रशासन विकास विभाग भोपाल में सोमवार काे नर्मदा जल योजना की समीक्षा आयुक्त नगरीय प्रशासन विकास निकुंज श्रीवास्तव ने की। इस दौरान शहर में वर्तमान में पानी सप्लाई की जानकारी वरिष्ठ अफसरों ने ली।

साथ ही बार-बार नर्मदा योजना की मुख्य पाइप लाइन फूटने से शहर में हो रही समस्या का स्थायी निराकरण करने का निर्णय लिया। बैठक में आयुक्त हिमांश भट्‌ट को निर्देश दिए कि एक सप्ताह में नर्मदा योजना से शहर तक पानी पहुंचाने के लिए वाया सिहाड़ा के लिए प्रस्ताव बनाया जाए। इसके साथ ही सुक्ता फिल्टर प्लांट की मरम्मत कर वैकल्पिक स्थिति में पानी सप्लाई करने के लिए भी प्रस्ताव बनाएं। साथ ही कहा कि वर्तमान में जिन क्षेत्रों में पानी नहीं पहुंच पा रहा है। वहां पानी सप्लाई करने के लिए पाइप लाइन जोड़ने और विस्तार का प्रस्ताव भी बनाए, ताकि आने वाले समय में पूरे शहर को पर्याप्त मात्रा में पानी मिल सके। बैठक में सहायक यंत्री राजेश गुप्ता, संजय शुक्ला, मनीष झिले सहित अन्य अधिकारी शामिल हुए।



Source link