- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- Humanity First; Madhya Pradesh Bhopal Police Provide Food To Elderly Woman And Her 7 Year Old Grandson
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल16 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
भोपाल में पुलिस ने एक बुजुर्ग बेसहारा महिला को वृद्धाश्रम और उसके 7 साल के पोते को बाल निकेतन भेजा है।
भोपाल में पुलिस का मानवीय चेहरा सामने आया है। यहां के अशोका गार्डन थाना पुलिस ने दो-तीन दिन से भूखी करीब 80 साल की बेसहारा बुजुर्ग और उसके 7 साल के पोते को भोजन दिया। उनके स्वास्थ्य का परीक्षण कराया और उनके पोते का कोविड टेस्ट कराने के बाद बाल निकेतन भेज दिया गया है।
चाइल्ड लाइन 1098 पर अशोका गार्डन थाने के SI उमेश चौहान को सोमवार को सूचना मिली कि स्वदेश नगर में मकान नंबर 29 में किराए से रहने वाली एक बुजुर्ग महिला करीब 80 वर्ष की हैं। काफी बीमार हैं और 2-3 दिन से कुछ खाया-पिया नहीं है। उसका 7 साल का पोता गणेश उनके साथ ही है और लड़का श्याम जेल में है। परिवार में कोई और नहीं है, जो मां की देखरेख कर सके। ऐसे में बच्चे की दादी चंद्रप्रभा की मदद करें। सूचना मिलने पर अशोका गार्डन पुलिस हरकत में आई और एक टीम ने इसकी सूचना चाइल्ड लाइन टीम को दी और उस बच्चे के घर का दौरा किया। वहां पर गणेश और उनकी दादी बुजुर्ग चंद्रप्रभा से मिले।
SI उमेश चौहान ने इसकी सूचना 108 एंबुलेंस को दी। बच्चे की दादी को एंबुलेंस के जरिए हमीदिया अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने बुजुर्ग का स्वास्थ्य परीक्षण करवाया। डॉक्टरों ने बताया कि बुजुर्ग महिला को एडमिट करवाने की जरुरत नहीं है। उनकी हालत में सुधार हो सकता है, उनको देखभाल की जरुरत हैं। लेकिन महिला की देखरेख करने वाला कोई नहीं है। इसके बाद पुलिस ने बुजुर्ग चंद्रप्रभा को वृद्धा आश्रम भेजकर वहां पर रहने का इंतजाम कराया है। वहीं 7 साल के गणेश पिता श्याम कुमार को चाइल्ड लाइन टीम ने बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया और समिति के आदेश पर बच्चे का कोविड टेस्ट करवा कर बाल निकेतन संस्था में भेज दिया है।