समस्या का हल, सरकार की टेबल पर: देश में चल रहे किसान आंदोलन को लेकर दिया बयान..बंगाल में डेमोक्रेसी नहीं है..प्रजातंत्र नहीं है और हम प्रजातंत्र की रक्षा के लिए भी लड़ रहे ,

समस्या का हल, सरकार की टेबल पर: देश में चल रहे किसान आंदोलन को लेकर दिया बयान..बंगाल में डेमोक्रेसी नहीं है..प्रजातंत्र नहीं है और हम प्रजातंत्र की रक्षा के लिए भी लड़ रहे ,


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore
  • Kailash Vijayvargiya; Senior BJP Leader Speaks On Narendra Modi Govt Farmers Talk Over Kisan Andolan

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौर3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दुनिया की कोई भी बड़ी समस्या उसका हर टेबल पर होता है। सरकार ने अपना दरवाजे खुले छोड़ रखे हैं, कभी भी कोई आए और चर्चा करे। यह बात इंदौर पहुंचे कैलाश विजयवर्गीय ने मालवा मिल चौराहे पर आयोजित एक कार्यक्रम में कही , उन्होंने कहा कि ,मुझे लगता है कि सरकार तो चर्चा के लिए तैयार है पर एक कुछ लोगों का मत शायद अलग है, और इस के कारण ये सब परेशानी आ रही है। मुझे लगता है कि देश का सारा किसान तो समझ गया पर कुछ किसान नेता भी समझे नहीं।

इंदौर के मालवामिल चौराहे पर बैरवा समाज आयोजन में पहुंचे कैलाश विजयवर्गीय ने बैरवा समाज की तारीफ कि ओर कहा कि राजस्थान से ज्यादा तरक्की बैरवा समाज के लोगो ने इंदौर में की हैं, साथ ही विजयवर्गीय ने कहा कि मालवामिल क्षेत्र 3 विधायको के क्षेत्र में आता है। जहा विजयवर्गीय ने विधायक रमेश मेंदोला महेंद्र हार्डिया और आकाश विजयवर्गीय को धन्यवाद दिया, और चौराहे समाजजनों की मौजूदगी में भूमिपूजन किया।

पश्चिम बंगाल को लेकर विजयवर्गीय ने कहा कि बंगाल में डेमोक्रेसी नहीं है,प्रजातंत्र नहीं है और हम प्रजातंत्र की रक्षा के लिए भी लड़ रहे हैं। वहाँ हिंसा की राजनीति के ख़िलाफ़ लड़ रहे हैं, और एक अराजकता, भ्रष्टाचार की सरकार को हटाने का संकल्प लेकर लड़ रहे है। मुझे गर्व है। मुझे गर्व है कि हमारे कार्यकर्ता बलिदान की चिंता नहीं कर रहे हैं और बंगाल को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। इस चुनाव परिणाम में जनता जवाब देगी।



Source link