Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
ग्वालियर4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
दो दिन पहले गोली लगने से घायल राजकुमारी ने दम तोड़ा
- दो दिन पहले आंगन में अलाव तापते समय पेट में लगी थी गोली
- चार आरोपी पकड़े, बाइक, कट्टा बरामद
आखिरकार 45 वर्षीय राजकुमारी जिंदगी की जंग हार गई। 48 घंटे इलाज के बाद रविवार सुबह महिला की मौत हो गई है। दो दिन पहले महिला के बेटे से बदला लेने आए बाइक सवारों ने हवाई फायर के बाद एक गोली गेट में मारी थी। गोली गेट को चीरते हुए आंगन में अलाव ताप रही महिला को लगी थी। पुलिस ने इस मामले में गोली चलाने वाले चारों युवकों की पहचान कर ली है। सभी को हिरासत में ले लिया है। बाइक, कटटा भी बरामद कर लिया गया है। आरोपियों ने जुर्म भी कुबूल कर लिया है।
यह थी घटना
दो दिन पहले पहले हजीरा के न्यू नरसिंह नगर में परम सिंह राजपूत के घर के बाहर आकर बाइक सवार युवकों ने फायरिंग की थी। बाइक सवारों ने एक गोली घर के दरवाजे पर सीधी मारी थी। गोली दरवाजे को चीरते हुए आंगन में अलाव ताप रही परम सिंह की पत्नी राजकुमारी के पेट में लगी थी। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया था। घटना के कुछ घंटे बाद रात को फिर बाइक सवारों ने घर के बाहर आकर 4 से 5 गोलियां और चला दी थीं। घटना से दहशत थी। घायल महिला ने उपचार के दौरान मंगलवार को दम तोड़ दिया है।
बेटे से बदला लेने आए थे हो गई मां की हत्या
पुलिस को फरियादी परम सिंह से पता लगा कि घटना वाले दिन उसके बेटे विक्रम सिंह का पास ही गली में रहने वाले कुछ लड़कों से विवाद हुआ था। इसके बाद पुलिस ने उन लड़कों की तलाश शुरू की। सभी घर से गायब थे, जिस पर संदेह यकीन में बदल गया। चारों की घेराबंदी कर उन्हें मंगलवार सुबह ही पकड़ा गया है। उनके पास से कट्टा, बाइक बरामद कर लिए गए हैं। इनमें से दो लड़के राठौर समाज व एक परिहार और एक किरार है। चारों ने कुबूल किया है कि वह विक्रम से बदला लेने आए थे वह नहीं मिला तो दरवाजे पर गोली मार दी। उन्हें नहीं पता था पीछे कोई बैठा है। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला हत्या में तब्दील कर दिया है।