एजुकेशन: एक अच्छा पत्रकार होने के लिए एक अच्छा इंसान होना जरूरी

एजुकेशन: एक अच्छा पत्रकार होने के लिए एक अच्छा इंसान होना जरूरी


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपालएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

एमसीयू में राष्ट्रीय सेवा योजना के उन्मुखीकरण कार्यक्रम में बोलते वक्ता।

राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं को देश का प्रतिनिधित्व करने का अवसर देता है। इसके साथ ही यह युवाओं को समाज में बदलाव लाने के लिए तैयार करता है। साथ ही मध्यप्रदेश को नवाचारों की जननी माना जाता है। यह कहना था राष्ट्रीय सेवा योजना की मुक्त इकाई के कार्यक्रम अधिकारी राहुल सिंह परिहार का।

मौका था माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना के उन्मुखीकरण कार्यक्रम का जहां वे मुख्य वक्ता शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो. केजी सुरेश ने की।

वहीं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक अनंत सक्सेना थे। उन्होंने कहा एनएसएस वह माध्यम है, जो विद्यार्थियों के व्यक्तित्व को निखारता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कुलपति प्रो. केजी सुरेश ने कहा सामाजिक सरोकार राष्ट्रीय सेवा योजना और पत्रकारिता दोनों का लक्ष्य है।

एक अच्छा पत्रकार होने के लिए एक अच्छा इंसान होना आवश्यक है और राष्ट्रीय सेवा योजना एक अच्छा इंसान बनने में सहायता करती है।



Source link