The men’s T20 World Cup, originally scheduled to be held in Australia later this year, has been postponed to October – November 2021 | अब 2021 और 2022 के अक्टूबर-नवंबर में लगातार 2 साल टी-20 वर्ल्ड कप होगा, इसके बाद 2023 में वनडे वर्ल्ड कप भारत में होगा

The men’s T20 World Cup, originally scheduled to be held in Australia later this year, has been postponed to October – November 2021 | अब 2021 और 2022 के अक्टूबर-नवंबर में लगातार 2 साल टी-20 वर्ल्ड कप होगा, इसके बाद 2023 में वनडे वर्ल्ड कप भारत में होगा


  • Hindi News
  • Sports
  • Cricket
  • The Men’s T20 World Cup, Originally Scheduled To Be Held In Australia Later This Year, Has Been Postponed To October – November 2021

5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के चेयरमैन अर्ल एडिंग्स पहले ही कह चुके थे कि इस साल टी-20 वर्ल्ड कप होना बेहद मुश्किल है। उन्होंने कहा था कि कोरोनावायरस से पूरी दुनिया जूझ रही है। ऐसे में 16 देशों की टीमों को वर्ल्ड कप के लिए एक जगह लाना चुनौती होगी। -फाइल

  • टी-20 वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया में इस साल 18 अक्टूबर से 15 नवंबर तक होना था

इस साल अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया में होने वाला टी-20 वर्ल्ड कप कोरोनावायरस की वजह से एक साल के टाल दिया गया है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल की सोमवार को हुई अहम बैठक में यह फैसला लिया गया। अब यह टूर्नामेंट 2021 के अक्टूबर-नवंबर में होगा। अब 2021 और 2022 के अक्टूबर-नवंबर में लगातार 2 साल टी-20 वर्ल्ड कप होगा, इसके बाद 2023 में वनडे वर्ल्ड कप भारत में होगा। टी-20 वर्ल्ड कप इसी साल ऑस्ट्रेलिया में 18 अक्टूबर से 15 नवंबर तक होना था। 

वर्ल्ड कप टलने से अब आईपीएल का रास्ता साफ हो गया है। इससे पहले सितंबर में पाकिस्तान की मेजबानी में होने वाला एशिया कप भी टल चुका है।

बीसीसीआई जल्द घोषित कर सकता है आईपीएल का शेड्यूल
वर्ल्ड कप के टलने के बाद बीसीसीआई जल्द ही आईपीएल की शेड्यूल जारी कर सकती है। बोर्ड इस साल 26 सितंबर से 7 नवंबर के बीच आईपीएल कराने की तैयारी कर रहा है। बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली पहले ही कह चुके हैं कि वह चाहते हैं कि इस साल आईपीएल हो। उन्होंने कहा था कि टी-20 वर्ल्डकप को लेकर आईसीसी के फैसला आने के बाद ही आईपीएल पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। 

यूएई में आईपीएल कराने की पूरी तैयारी
सूत्रों के मुताबिक, बीसीसीआई ने आईपीएल के लिए 26 सितंबर से 7 नवंबर के बीच की संभावित विंडो तय की है। आईपीएल फाइनल के लिए 7 नवंबर का दिन इसलिए तय किया गया है, ताकि भारतीय खिलाड़ियों को इसके बाद ऑस्ट्रेलिया जाने के लिए पूरा वक्त मिल जाए। टीम इंडिया को दिसंबर में 4 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए वहां जाना है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने केंद्र सरकार को चिठ्ठी लिखकर आईपीएल को यूएई में कराने के अलावा खिलाड़ियों और ऑफिशियल्स की यात्रा की अनुमति भी मांगी है।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया पहले ही कह चुका था 16 देशों को लाना चुनौती
कोरोना से पैदा हुए हालात की वजह से यह पहले से ही माना जा रहा था कि इस साल टी-20 वर्ल्ड कप टल सकता है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के चेयरमैन अर्ल एडिंग्स पहले ही कह चुके थे कि इस साल टी-20 वर्ल्ड कप होना बेहद मुश्किल है। उन्होंने कहा था कि कोरोनावायरस से पूरी दुनिया जूझ रही है। ऐसे में 16 देशों की टीमों को वर्ल्ड कप के लिए एक जगह लाना चुनौती होगी। 

ऑस्ट्रेलियाई बोर्ड सितंबर में इंग्लैंड सीरीज की तैयारी कर रहा, वर्ल्ड कप की नहीं
हाल ही में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कहा था कि उनके खिलाड़ी सितंबर में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली सीमित ओवरों की सीरीज की तैयारी कर रहे हैं। सीए के इस फैसले से साफ हो गया था कि वह वर्ल्ड कप कराने के मूड में नहीं है। ऑस्ट्रेलियाई बोर्ड ने सीरीज के लिए अपनी 26 सदस्यीय टीम भी घोषित कर दी थी।

0



Source link