- Hindi News
- Local
- Mp
- Ratlam
- 88 Days Passed; Silence Of Officers Not Taking Action On Colonizers, Municipal Corporation Gave Notice To 8 Colonizers On October 10
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
रतलाम12 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
बिना सड़क, पानी और बिजली का इंतजाम किए प्लाट बेचने वाले कॉलोनाइजर पर कार्रवाई करने के दावे की हवा निकल गई है। नगर निगम ने 10 अक्टूबर को आठ कॉलोनाइजर्स को नोटिस देकर जवाब मांगा था। इनमें से चार ने तो जवाब तक नहीं दिए हैं।
इंजीनियर जिन्हें मूलभूत सुविधाओं और बंधक प्लाॅटों की स्थिति का पता करने का जिम्मा दिया था, वे पूरी जांच भी नहीं कर पाए हैं। इस कारण नोटिस देने के 88 दिन बाद भी निगम अफसर कॉलोनाइजर्स पर कार्रवाई नहीं कर पाए हैं। जिन कॉलोनाइजर्स ने जवाब दिए हैं। वे सही या गलत, अफसर रिकॉर्ड से क्राॅस वेरिफिकेशन नहीं कर सके हैं।
कई कॉलोनियों की फाइल ही नहीं मिल रही, जांच पूरी नहीं कर पाए इंजीनियर
निगम के सामने सबसे बड़ी चुनौती कॉलोनियों का रिकॉर्ड ढूंढने की है। शहर की 55 अविकसित काॅलोनियां में से कार्रवाई के लिए 12 कॉलोनियां चयनित की थीं। ये सभी 1998 के बाद की हैं। बाकी 43 कॉलोनियां इससे पहले विकसित की गई थीं। करीब 25 साल पुरानी कॉलोनियों में से कई के रिकॉर्ड की फाइलें ही नहीं मिल रही हैं। वहीं कुछ शहर तो कुछ दुनिया छोड़ चुके हैं। ऐसे में कार्रवाई करना किसी चुनौती से कम नहीं है। साथ ही इंजीनियर जांच ही पूरी नहीं कर पाए हैं।
इन कॉलोनाइजर को निगम ने दिए थे नोटिस
- मनीष पूनमचंद सुराणा, सर्वे नंबर 490/2/2 रत्नेश्वर रोड
- भागचंद कोठारी, यशोवर्धन टाउनशिप 1065/3/2
- राजकुमार पूनमचंद सुराणा, रुद्रधाम, सर्वे नंबर 487/1/2 रत्नेश्वर रोड
- कालूराम गोवर्धन धाकड़, सर्वे नंबर 137/10 व 137/12, मधुवन टाउनशिप विरियाखेड़ी
- सतीश मोडीराम झवंर, सर्वे क्रमांक 548/1/3 व 548/1/4 करमदी रोड
- विजेंद्र शांतिलाल गादिया सर्वे नंबर 1023 व 1024 सुदामा परिसर
- मनीष-पूनमचंद सुराणा सर्वे नंबर 120/2 गोपाल नगर
- हसन उल्ला-अ. रहीम शेख, सर्वे क्रमांक 43/1 व अन्य एमबी नगर
इन्होंने दिए जवाब
एमबी नगर, हसन उल्ला अ. रहीम शेख, भक्तन की बावड़ी व एक अन्य।
बुधवार को अविकसित कॉलोनियों पर चल रही कार्रवाई का रिव्यू करेंगे। नोटिस के संबंध में कुछ कॉलोनाइजरों के जवाब आए हैं। उनका परीक्षण करने के बाद आगे कदम उठाएंगे।
सोमनाथ झारिया, आयुक्त