कोरोना अपडेट: यूके से इंदौर लौटे दोनों यात्रियों की दूसरी रिपोर्ट पॉजिटिव, न्यू स्ट्रेन की रिपोर्ट आना बाकी

कोरोना अपडेट: यूके से इंदौर लौटे दोनों यात्रियों की दूसरी रिपोर्ट पॉजिटिव, न्यू स्ट्रेन की रिपोर्ट आना बाकी


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore
  • Second Report Of Both Travelers Returning To Indore From UK Is Positive, Report Of New Strain Is Yet To Come

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौर3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

प्रतीकात्मक फोटो

यूके से आए दोनों यात्रियों की दूसरी कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इनमें नए स्ट्रेन का पता लगाने के लिए सैंपल 28 दिसंबर को दिल्ली भेजे गए थे, लेकिन अब तक रिपोर्ट ही नहीं आई। डॉक्टरों के मुताबिक दोनों में बीमारी के लक्षण नहीं थे।

फिर भी नया स्ट्रेन पता लगाने के लिए एक मरीज को सुपर स्पेशिएलिटी काेविड अस्पताल में तो दूसरे को होम आइसोलेशन में रखा है। जब तक रिपोर्ट निगेटिव नहीं आ जाती, तब तक डिस्चार्ज नहीं किया जाएगा। संभवत: बुधवार तक नए स्ट्रेन की जांच रिपोर्ट मिल जाएगी। इधर, मंगलवार को शहर में कोरोना के 191 नए संक्रमित मिले। एक ही दिन में तीन मरीजों की मौत भी हो गई।



Source link