पत्थरबाजों को चेतावनी: MP के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा बोले – गलत करोगे तो रोकेंगे, नहीं मानोगे तो ठोकेंगे

पत्थरबाजों को चेतावनी: MP के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा बोले – गलत करोगे तो रोकेंगे, नहीं मानोगे तो ठोकेंगे


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Narottam Mishra; Madhya Pradesh Home Minister Warning To Stone Pelters

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल25 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने प्रदेश में पत्थ्रबाजों की घटनाओं पर कहा कि गलत करोगे तो राकेंगे, नहीं मानोगे तो ठोकेंगे।

  • कहा, समाज को तोड़ने वाली विध्वंस कारी ताकतों को प्रदेश में पनपने नहीं देंगे पत्थरबाजों की संपत्ति जब्त करने का कानून बना रही है शिवराज सरकार

प्रदेश में पिछले दिनों हुई पत्थरबाजी की घटनाओं को लेकर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा बयान आया है। उन्होंने पत्थरबाजों को चेतावनी दी है कि अगर गलत करोगे तो रोकेंगे, नहीं मानोगे तो ठोकेंगे। उन्होंने कहा कि ध्यान रहे, प्रदेश में कानून का राज है। मिश्रा ने फिर दोहराया कि जिस घर से पत्थर आएंगे, उसी घर से पत्थर निकाले जाएंगे। समाज को तोड़ने वाली ताकत कोई भी हो या फिर विध्वंसकारी, हम किसी को पनपने नहीं देंगे।
प्रदेश के नीमच, उज्जैन और मंदसौर में पिछले दिनों पत्थरबाजी की घटनाएं होने के बाद से ही सरकार पत्थरबाजों पर शिकंजा कसने की कवायद में जुटी है। गृह मंत्री का बयान आने से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कह चुके हैं कि पत्थरबाजी करने वाले समाज के दुश्मन हैं। शांतिपूर्ण ढंग से कोई अपनी बात कहे, लोकतंत्र इसकी इजाजत देता है, लेकिन आग लगा दो, तोड़फोड़ कर दो, पत्थर चला दो, इसकी इजाजत किसी को नहीं दी जा सकती। यह अक्षम्य अपराध है।
प्रॉपर्टी राजसात करने का कानून बना रही शिवराज सरकार
सरकार ने तय किया है कि सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ ना केवल कार्रवाई की जाएगी, बल्कि अगर सार्वजनिक संपत्ति को कोई क्षति पहुंचाता है, तो सजा के साथ-साथ नुकसान की राशि वसूली जाएगी। इसके लिए भले ही उनकी प्रॉपर्टी राजसात ही क्यों न करना पड़े।



Source link