IND vs AUS, 3rd Test: रोहित शर्मा करेंगे शुभमन गिल के साथ ओपनिंग, इस वजह से ड्रॉप हुए मयंक अग्रवाल

IND vs AUS, 3rd Test: रोहित शर्मा करेंगे शुभमन गिल के साथ ओपनिंग, इस वजह से ड्रॉप हुए मयंक अग्रवाल


नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ (India vs Australia) बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी (Border Gavaskar Trophy) के तीसरे मैच के लिए भारतीय प्लेइंग इलेवन (India Playing XI) का ऐलान हो चुका है. टीम इंडिया के कार्यवाहक कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने प्रेस कॉन्फ्रेस में कहा कि रोहित शर्मा (Rohit Sharma) सिडनी टेस्ट में शुभमन गिल (Shubman Gill)  के साथ ओपनिंग करेंगे. इसका मतलब यह हुआ कि मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेले जाने वाले टेस्ट मैच में ड्रॉप किया गया है. ऑस्ट्रेलिया में पहले दो टेस्ट मैचों में खराब फॉर्म मयंक के ड्रॉप होने की वजह बनी है.

रोहित शर्मा टेस्ट सीरीज के लिए पहले ही ऑस्ट्रेलिया पहुंच गए थे. पहले दो टेस्ट मैचों के दौरान वह क्वारंटीन पीरियड पूरा कर रहे थे, इसलिए वह टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं बने. लेकिन अब उनका क्वारंटीन पीरियड पूरा हो चुका है और टीम के साथ हैं. इसी के साथ वह सिडनी टेस्ट में प्लेइंग इलेवन में भी शामिल हैं. रोहित शर्मा का प्लेइंग इलेवन में ओपनिंग करना पहले से ही तय था. पिछले साल बतौर ओपनर टेस्ट टीम में उनका प्रदर्शन भी शानदार रहा है.

IPL 2020: फरवरी में होगा मिनी ऑक्शन, आईपीएल टीमों को खिलाड़ियों को रिलीज करने की इजाजत मिली

शुभमन या मयंक में से किसी एक को करना था ड्रॉपबतौर ओपनर मयंक अग्रवाल का परफॉर्मेंस भी शानदार रहा है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया में वह कुछ खास नहीं कर पाए हैं. ऑस्ट्रेलिया में खेले गए पिछले दो टेस्ट मैचों की चार पारियों में उन्होंने महज 17, 09, 00 और 05 रन की पारी ही खेली है. वहीं, शुभमन गिल ने मेलबर्न टेस्ट में अपना डेब्यू किया और बल्लेबाजी से प्रभावित किया. गिल ने मेलबर्न टेस्ट की दो पारियों में 45 और नाबाद 35 रन बनाए. ऐसे में शुभमन गिल को ड्रॉप नहीं किया जा सकता था.

रोहित शर्मा का प्लेइंग इलेवन में खेलना तय था
रोहित शर्मा का प्लेइंग इलेवन में शामिल होना और बतौर ओपनर खेलना पहले से ही तय था. ऐसे में शुभमन गिल और मयंक अग्रवाल में से किसी एक ड्रॉप करना था. शुभमन और मयंक के हालिया फॉर्म की तुलना के आधार पर मयंक को ड्रॉप कर रोहित शर्मा को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है.

IND vs AUS: सिडनी टेस्ट से पहले मेलबर्न टेस्ट से आया कोरोना अलर्ट, अब हर दर्शक के लिए अनिवार्य हुआ मास्क

हर्षा भोगले ने मयंक और नवदीप के लिए किया ट्वीट
मयंक अग्रवाल के ड्रॉप होने और नवदीप सैनी के प्लेइंग इलेवन में चुने जाने पर हर्षा भोगले ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. हर्षा भोगले ने ट्वीट करते हुए लिखा, ”नवदीप सैनी को डेब्यू करते देखना खुशी देगा. उन्होंने इसे कमाया है. सिराज की तरह, वह भी एक बेहतर लाल गेंदबाज होंगे. मयंक अग्रवाल के लिए मुश्किल, उम्मीद है वह और मजबूती के साथ वापसी करेंगे.’

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी टेस्ट में ऐसी है भारतीय प्लेइंग XI:
रोहित शर्मा (उप कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (कप्तान) , हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, नवदीप सैनी, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह.





Source link