CM Shivraj Singh Chouhan Over Madhya Pradesh On law and order says Wipe out the criminals | शिवराज सिंह चौहान बोले- ड्रग्स युवा पीड़ी को खोखला कर रही है, अपराध और अपराधियों को मिटा दो

CM Shivraj Singh Chouhan Over Madhya Pradesh On law and order says Wipe out the criminals | शिवराज सिंह चौहान बोले- ड्रग्स युवा पीड़ी को खोखला कर रही है, अपराध और अपराधियों को मिटा दो


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • CM Shivraj Singh Chouhan Over Madhya Pradesh On Law And Order Says Wipe Out The Criminals

भोपाल4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लॉ एंड ऑर्डर पर समीक्षा की।

  • यही मुख्यमंत्री और शासन की मंशा है, आईजी, कमिश्नर, एसपी और कलेक्टर इस बात को समझ लें
  • कई बार नीचे से मिलीभगत कर बदमाश खाते-पीते रहते हैं, आज नाम नहीं पूछ रहा, उन्हें चिंहित करें

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को लॉ एंड आर्डर को लेकर हाई लेवल मीटिंग की। इसमें उन्होंने दो टूक गया कि अपराध का नेटवर्क तोड़ना होगा। युवा पीड़ी बर्बाद हो रही है। ड्रग्स उन्हें खोखला कर रही है। उन्हें खोजो। उनका पता लगाओ और उन्हें मिटा दो। चिटफंड कंपनी प्रदेश में एक भी नहीं होना चाहिए। मैं फिर दोहराता हूं अपराधियों में पुलिस का ही खौफ होना चाहिए। कई बार नीचे लेवल पर मिली भगत कर यह खाते-पीते रहते हैं। आज मैं इनके नाम नहीं पूछ रहा हूं। डीजीपी से बात करूंगा। इन्हें चिंहित करें और उनके खिलाफ कार्रवाई करें। 

प्यारे मामले में पुलिस की तारीफ भी की
आईजी, कलेक्टर, कमिश्नर और एसपी अपना रोल समझ लें। इनका काम है कानून लागू करना और उसका पालन कराना। यह दोनों चीजें सुनिश्चित करना है। अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। अपराधियों की मिलभगत नहीं चलेगी। शासन की मंशा और मुख्यमंत्री की मंशा को अच्छे से समझ लें। यह मुझे चाहिए ही। उन्होंने प्यारे के खिलाफ पुलिस कार्रवाई पर संतोष भी जताया। उन्होंने कहा कि बेटियों के सम्मान के साथ खिलवाड़ करने वाले अपराधियों को बेनकाब करके उन्हें सजा दिलवानी है। देह व्यापार और छेड़छाड़ जैसे अपराध करने वालों पर कार्यवाई करें।

0



Source link