Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
बनखेड़ी10 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
दहलवाड़ा- बनखेड़ी के बीच बुधवार रात बाइक और वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा बाइक सवार घायल हो गया है। टक्कर मारने वाला वाहन अज्ञात है। एएसआई गौरीशंकर मांझी ने बताया जितेंद्र उर्फ बंटी पिता गोवंदी अम्रवंशी(32) ग्राम कैंकरा तहसील गाडरवारा निवासी अपने साथी भूपेंद्र (24) के साथ बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर सवार होकर कैंकरा से बनखेड़ी आ रहा था।
इसी दौरान अज्ञात वाहन ने राजेन्द्र राय के खेत के पास मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। दुर्घटना से जितेंद्र के सिर में गंभीर चोट आने से मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक सवार भूपेंद्र के हाथ एवं सिर में चोट आई हैं। टक्कर मारने वाला चालक फरार है।