महाराष्ट्र के किसान नेता ने मोहन भागवत को उड़ाने की धमकी दी. (file photo)
किसान नेता के बयान के बाद बैतूल बीजेपी जिलाध्यक्ष आदित्य शुक्ला ने कोतवाली थाने में लिखित शिकायत दी थी और कहा था कि अरुण बनकर की अच्छे से जांच होनी चाहिए
अरुण बनकर ने कहा- ‘अब किसान दिल्ली में घुस गया है और पीएम नरेंद्र मोदी के सामने एक ही रास्ता है कि वह कृषि कानून वापस लें. अगर वह किसानों पर गोली चलाएंगे तो मैं नागपुर में रहता हूं, आरएसएस का वहां हेड क्वार्टर है. अगर मोदी किसानों पर गोलियां चलाएंगे तो हम मोहन भागवत को उड़ा देंगे, आरएसएस के हेड क्वार्टर को उड़ा देंगे.’
बीजेपी ने कहा- किसान नेता की जांच हो
अरुण बनकर के इस बयान के बाद बैतूल बीजेपी जिलाध्यक्ष आदित्य शुक्ला ने कोतवाली थाने में लिखित शिकायत दी थी और कहा था कि अरुण बनकर की अच्छे से जांच होनी चाहिए और पता लगाना चाहिए कि इसके पास कहीं सच में बम तो नहीं और अगर है तो कहां से आए?