एमजी हेक्टर फेसलिफ्ट
एमजी मोटर्स इंडिया (MG Motor India) ने 12.89 लाख रुपए की शुरुआती कीमत पर एमजी हेक्टर फेसलिफ्ट (2021 MG Hector Facelift) लॉन्च कर दिया है.
2021 एमजी हेक्टर में अब न्यू थर्मोप्रेस्ड फ्रंट क्रोम ग्रिल, शानदार शैंपेन और ब्लैक डुअल-टोन थीम्ड इंटीरियर, 18-इंच स्टाइलिश ड्यूल-टोन अलॉय, हिंग्लिश वॉइस कमांड्स के साथ अपडेटेड आई-स्मार्ट और इसके स्टाइल स्टेमेंट को बढ़ाने वाली कई और खूबियां हैं.
ये भी पढ़ें- जनवरी में Honda ग्राहकों को दे रही 2.5 लाख तक की छूट, जानें कैसे ले सकते हैं फायदा
इंटरनेट एसयूवी सेगमेंट में आकर्षक विकल्पएमजी मोटर इंडिया के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक राजीव चाबा ने लॉन्च पर कहा, ”एमजी में हमारा निरंतर प्रयास हमारे ग्राहकों की कल्पनाओं को समझना है. हेक्टर 2021 लाइन-अप में हमने ग्राहक और ऑटोमोटिव एक्सपर्ट्स की प्रतिक्रिया को ध्यान में रखते हुए बदलाव किए हैं. हेक्टर के विकास ने इस इंटरनेट एसयूवी को अपने सेगमेंट में और भी अधिक आकर्षक विकल्प बना दिया है.”
कैप्टन सीटों के साथ हेक्टर प्लस 6 सीटर 18 इंच के स्टाइलिश डुअल-टोन अलॉय, फ्रंट वेंटिलेटेड सीटों, वायरलेस चार्जिंग और ऑटो-डिमिंग आईआरवीएम के साथ अपडेट की गई है.
ये भी पढ़ें- मोटरसाइकिल की सेल्स में आई कमी, होंडा ने लॉन्च की वॉलेंटरी रिटायरमेंट स्कीम
60+ कनेक्टेड कार फीचर्स
एमजी हेक्टर 2021 60+ कनेक्टेड कार फीचर्स के साथ आती है जिसमें नए जोड़े गए फीचर्स जैसे कि आई-स्मार्ट ऐप पर ऐपल वॉच, गाना ऐप में गानों के लिए वॉयस सर्च, वाई-फाई कनेक्टिविटी, एक्यूवेदर द्वारा मौसम का पूर्वानुमान, और भी बहुत कुछ शामिल हैं.